Blog

सड़क पर उतरे 400 स्कूली छात्र, प्राचार्य को हटाने की कर रहे मांग, जानें क्यों नाराज हुए बच्चे

बिगुल
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां स्कूल के बच्चों ने अपनी ही प्राचार्य के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बच्चों ने प्राचार्य को हटाने की मांग को लेकर रैली निकाली है और अपनी मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचे हैं। बच्चों के प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है, जो की सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला गरियाबंद जिले के एक आत्मानंद स्कूल का है। यहां प्रचार्य वंदना पांडे को सचिव ने स्कूल का दौरा करने के बाद सस्पेंड कर दिया था। वहीं कुछ दिनों बाद एक बार फिर से वंदना पांडे को प्रचार्य बना दिया गया। वंदना पांडे को दोबारा प्राचार्य बनाए जाने (Gariaband Student Protest Video) के बाद छात्रों की नाराजगी बढ़ गई और 400 बच्चों ने आज नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।

छात्रों में हैं काफी ज्यादा नाराजगी
रैली के दौरान बच्चे प्राचार्य को हटाओं और प्रचार्य को हटाना है जैसे नारे लगाते नजर आए। सभी बच्चे रैली निकालकर कलेक्ट्रेट जा रहे हैं और कलेक्टर को अपनी समस्या से अवगत करवाएंगे। बताया जा रहा है कि, छात्रों में प्राचार्य के खिलाफ काफी ज्यादा नाराजगी है। प्राचार्य द्वारा (Gariaband Student Protest Video) लैब की सुविधा नहीं देने को लेकर छात्रों में नाराजगी थी।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button