Blog

धान खरीदी में मात्रा 8 दिन शेष, फिर भी किसानों को नहीं मिल रहा टोकन, कलेक्ट्रेट पहुंचकर किसानों ने कह दी ये बड़ी बात

बिगुल
धान खरीदी के लिए अब बमुश्किल आठ कार्य दिवस शेष रह गए हैं, लेकिन जिले में अभी तक शत-प्रतिशत किसानों से धान खरीदी पूरी नहीं हो पाई है। उलटे किसानों को टोकन जारी नहीं किए जा रहे, कहीं रकबा समर्पण कराया जा रहा है तो कहीं भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों को परेशान किया जा रहा है।

इस मुद्दे को लेकर खरसिया विधायक उमेश पटेल सोमवार को किसानों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपर कलेक्टर (एडीएम) से मुलाकात कर लिखित शिकायत सौंपते हुए तत्काल समाधान की मांग की। उमेश पटेल का कहना है कि जिले में अभी भी बड़ी संख्या में किसान धान बेचने से वंचित हैं, बावजूद इसके उन्हें टोकन जारी नहीं किए जा रहे। कई पात्र किसानों को आरआई और पटवारियों द्वारा भौतिक सत्यापन के बाद ही धान बेचने की अनुमति दी जा रही है। हालात यह हैं कि जिले में आज भी कई किसान एक दाना धान तक नहीं बेच पाए हैं, जबकि खरीदी की समय-सीमा समाप्ति की ओर है।

विधायक उमेश पटेल ने आरोप लगाया कि सरकार ने एक-एक दाना धान खरीदने का वादा किया था, लेकिन अब रकबा समर्पण और टोकन प्रक्रिया के जरिए किसानों को परेशान किया जा रहा है। उन्होंने इसे किसानों के साथ सीधा अन्याय बताया और चेतावनी दी कि यदि समय रहते शत-प्रतिशत धान खरीदी नहीं हुई, तो सभी किसान मिलकर कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। वहीं इस मामले में जिला प्रशासन का कहना है कि किसानों की समस्याओं की जानकारी मिली है और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए हैं।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button