Blog

ब्रेकिंग : केन्द्र को हाईकोर्ट की फटकार, आप लाइसेंस देकर जवाबदारी से नहीं बच सकते, गांव में करंट आने का मामलाभरारी पावर ग्रिड से गांव में करंट आने का मामला

बिलासपुर. भरारी पावर ग्रिड के कारण आसपास के 10 गांव में करंट फैलने के मामले में हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को कड़े शब्दों में फटकार लगाई है. रतनपुर क्षेत्र के गाँवों के खेतों में करंट आने के मामले में मंगलवार को हाईकोर्ट ने केंद्र शासन से कहा कि किसी भी कंपनी को सिर्फ लाइसेंस देकर आप जवाबदारी से बच नहीं सकते.

कोर्ट ने शासन को शपथपत्र में जवाब देने के निर्देश देते हुए अगली सुनवाई निर्धारित की है. हाईटेंशन बिजली तार के कारण कई गांवों में ग्रामीणों और मवेशियों की जान को खतरा है. भयभीत ग्रामीणों ने हजारों एकड़ में इसके चलते खेती बंद कर दी है. प्रकाशित मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लेते हुए.

जनहित याचिका के तौर पर शुरू की सुनवाई
हाईकोर्ट ने जनहित याचिका के तौर पर इसकी सुनवाई शुरू की है। सुनवाई के बाद चीफ जस्टिस ने हाईटेंशन तार बिछाने वाली सरकारी कंपनी पावर ग्रिड कार्पोरेशन , यहाँ इस काम को पूरा करने वाली जबलपुर ट्रांसपोर्टेशन कंपनी से इन जगहों पर इंजीनियरों भेजकर पूरी जांच कराने का निर्देश दिया था। इसकी रिपोर्ट व्यक्तिगत शपथपत्र पर कोर्ट में प्रस्तुत करने का भी आदेश कोर्ट ने दिया था। मंगलवार को चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविन्द्र अग्रवाल की डीबी में केंद्र शासन ने की ओर से कहा गया कि, हमने पावर ग्रिड को सिर्फ लाइसेंस दिया है। उन्होंने अगर कहा होता तो हम इस जगह पर पहले सर्वे कराकर जांच रिपोर्ट जारी करते। इस पर कोर्ट ने नाराजगी जताते हुए कहा कि, आप सिर्फ लायसेंस देकर जवाबदारी से बच नहीं हो सकते.

जानिए क्या है पूरा मामला
बता दें कि हाईटेंशन बिजली तार के चलते रतनपुर क्षेत्र लगभग 8 गांवों के खेतों में हाईटेंशन तार के नीचे और टॉवरों के आसपास करंट के झटके महसूस किए जा रहे हैं. बचने के लिए लोग रबड़ के बूट, जूते पहन रहे हैं. इसके बावजूद हर रोज ग्रामीणों को करंट का झटका लग रहा है. मवेशियों और बच्चों को इससे ज्यादा खतरा है. इस समस्या से कछार, लोफंदी, भरारी, अमतरा, मोहतराई, लछनपुर, नवगंवा, मदनपुर अधिक प्रभावित हैं. इन गांवों में 20 से अधिक टावर होने की वजह से जमीन पर करंट दौड़ रहा है. यहां के किसानों का मुख्य व्यवसाय सब्जी की खेती है। हाईटेंशन लाइन के कारण बार-बार करंट लगता है. यही वजह है कि अधिकांश किसानों ने ने टॉवर वाली जमीन पर खेती करना छोड़ दिया है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button