Blog

अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के जेल वार्ड से दो कैदी फरार, मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

बिगुल
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के अंबिकापुर में दीपावली की रात एक बड़ी सुरक्षा चूक सामने आई है, जहां अंबिकापुर सेंट्रल जेल से दो विचाराधीन कैदी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जेल वार्ड से फरार हो गए। यह 15 दिनों में दूसरी बार है जब जेल से कैदियों के भागने की खबर आई है, जिससे जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

कैदियों के फरार होने की सूचना मंगलवार सुबह जेल अधिकारियों के साथ-साथ सरगुजा पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और दोनों कैदियों की तलाश में व्यापक अभियान चलाया गया है। सेंट्रल जेल में बंद दो कैदी, रितेश सारथी (ग्राम अंधला, लखनपुर) और पवन पाटिल (ग्राम जमड़ी, भैयाथान, सूरजपुर), तबीयत खराब होने के कारण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती थे। दीपावली की रात लगभग तीन बजे, दोनों कैदियों ने जेल वार्ड में तैनात सुरक्षा प्रहरियों को चकमा देते हुए चुपके से वार्ड से निकलकर फरार होने में सफल हो गए। सुरक्षा कर्मियों को इस घटना की भनक तक नहीं लगी।

फरार हुए कैदियों में रितेश सारथी एक विचाराधीन बंदी है, जिसे पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया था। वहीं, पवन पाटिल एनडीपीएस एक्ट का आरोपी है, जिसे सूरजपुर जेल से अंबिकापुर शिफ्ट किया गया था। सेंट्रल जेल के अधीक्षक अक्षय राजपूत ने दोनों कैदियों के फरार होने की पुष्टि की है और बताया है कि इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button