Blog

ब्रेकिंग : अब दीवाली शामिल हुई यूनेस्को की विश्व विरासत सूची में, पीएम मोदी ने दी देशवासियों को बधाई!

बिगुल
अब Diwali शामिल हुई UNESCO की विश्व विरासत सूची में, PM Modi ने दी देशवासियों को बधाई! UNESCO की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत वे परंपराएं, ज्ञान, कौशल और हस्तकलाएं हैं जो पीढ़ी दर पीढ़ी आगे बढ़ती गई हैं। इनमें विश्व के 150 सदस्य देशों के पारंपरिक नृत्य, संगीत, त्योहार, लोककथाएं, हस्तशिल्प और सांस्कृतिक अभिव्यक्तियां शामिल हैं.

अभी थोड़ी देर पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों के साथ एक खुशखबरी साझा की है। खुशखबरी ये कि आज नई दिल्ली में सम्पन्न हुआ यूनेस्को UNESCO की इनटैंजिबल कल्चरल हेरिटेज कमिटी के 20वें सत्र में भारत के जगमग त्योहार दीपावली को UNESCO की मानवता की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत की प्रतिनिधि सूची में शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे दुनिया भर में इस त्योहार की लोकप्रियता बढ़ेगी।

भारत के लिए एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक मील का पत्थर माना जा रहा है. कारण यह कि यह प्रतिष्ठित और वैश्विक बैठक भारत में पहली बार हुई है, वह भी देश के प्रतीक लाल किला परिसर में। इस आयोजन ने न केवल भारत की सांस्कृतिक समृद्धि को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से उजागर किया है, बल्कि वैश्विक स्थायी सांस्कृतिक विरासत संरक्षण को भी मजबूती दी है। भारत ने दीपावली का त्योहार इस अमूर्त साझी विरासत सूची में नामित किया है। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी विशेष रूप से प्रसन्न हैं और यह प्रसन्नता और गर्व का विषय उन्होंने देशवासियों के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया है.

यह 20वां सेशन UNESCO की इनटैंजिबल कल्चरल हेरिटेज कमिटी का एक विशेष प्रयास रहा जो 150 से अधिक सदस्य देशों को एक साथ एक मंच पर लाया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट X पर अपनी विशेष पोस्ट में लिखा, यह फोरम हमारी साझा सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए एक साझा मंच है।’ उन्होंने यह भी कहा कि भारत में इस सत्र का होना, खासकर लाल किले जैसी ऐतिहासिक विरासत स्थल पर यह सम्पन्न होगा, हमें हमारी सांस्कृतिक विविधता और धरोहर के संरक्षण की जिम्मेदारी की याद दिलाता है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button