Blog

मंगल कार्बन प्लांट हादसे ने एक ही परिवार की छीन ली तीन जिंदगियां, आंगन में पड़ी लाशे, रोते बिलखते परिजन

बिगुल
रायगढ़ जिले के रजघटा गांव के एक घर के आंगन में जहां पहले बच्चों की किलकारी गूंजती थी आज उस गांव में सन्नाटा और रोने की आवाजे गुंज रही है। घर की महिलाएं और बच्चे बदहवास है, जिन्हें रिश्तेदारों के अलावा गांव की महिलाएं सम्हाल रही हैं।

रायगढ़ जिले के रजघटा गांव के एक घर के आंगन में जहां पहले बच्चों की किलकारी गूंजती थी आज उस गांव में सन्नाटा और रोने की आवाजे गुंज रही है। घर की महिलाएं और बच्चे बदहवास है, जिन्हें रिश्तेदारों के अलावा गांव की महिलाएं सम्हाल रही हैं। पिछले दिनों मंगल कार्बन प्लांट में हुए हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों मौत ने इस परिवार की खुशियां छीन ली है।

रायगढ़ जिला मुख्यालय से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर स्थित बानीपाथर गांव में स्थित मंगल कार्बन प्लांट में काम करते समय 5 फरवरी की सुबह साढ़े 9 बजे अचानक ब्लास्ट हो जाने की घटना में एक ही परिवार के चार सदस्यों के अलावा तीन अन्य को राजधानी रायपुर के कार्ल्डा बर्न प्लास्टिक सर्जरी सेंटर में भर्ती कराया गया था जहां पहले 9 फरवरी को 9 माह के मासूम बच्ची भूमि खडिया की मौत हो गई, वहीं कल सुबह बच्ची के पिता शिव खड़िया 27 साल, उसके दादा साहेब खड़िया 45 साल के अलावा एक अन्य युवक इंदीवर 19 साल, की भी मौत हो गई।

पूरे गांव में पसरा मातम
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में एक ही परिवार के मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो जाने के बाद से पूरे गांव में जहां सन्नाटा पसर गया है, वहीं मृतक के घर के आंगन में दो शवों के सामने बैठकर पूरा परिवार रोते बिलखता नजर आ रहा था, जिन्हें परिजनों के अलावा गांव की महिलाएं सम्हाल रही थी। गांव के ग्रामीणों ने बताया कि शिव खडिया और उसके पिता साहेब खडिया रोजी मजदूरी करके परिवार चलाते आ रहे थे, साथ ही उदाशिनी भी उनके साथ काम में जाती थी, जिसका अभी भी रायपुर में इलाज जारी है। ऐसे में खडिया परिवार पर अब दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह तकरीबन 10 बजे बानीपाथर गांव के पास एनएच 49 में परिजनों का 50-50 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया। जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। इस घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल के अलावा प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। जिला प्रशासन की तरफ से मृतक शिव खड़िया के बेटे अमन खड़िया 5 साल, बेटी दृष्टि खड़िया 2 साल के अलावा शिव खड़िया की बहन आरती खडिया 16 साल, की पढ़ाई का पूरा खर्च और तीनों की शादी कराने का आश्वासन दिया गया है। साथ ही तात्कालिक सहायता के रुप में 70 हजार रुपए दिया गया है।

परिजनों को 12-12 लाख देने की बात
मंगल कार्बन प्लांट हादसे में मासूम बच्ची भूमि खडिया, शिव खडिया, साहेब खडिया के अलावा इंदीवर की मौत के बाद आज आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया था। इस मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस एवं जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। जहां मृतक के परिजनों का 12-12 लाख देने का आश्वासन दिया गया। तब जाकर ग्रामीणों ने तीन घंटे बाद आंदोलन समाप्त किया।

क्या कहते हैं एसडीएम
इस मामले में खरसिया एसडीएम प्रवीण तिवारी ने बताया कि औद्योगिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग की तरफ से निर्धारित मुआवजा दिया जा रहा है। साथ ही मासूम बच्ची के नाम से पांच लाख रूपये का चेक दिया जा रहा है। साथ ही बच्चों के आजीवन शिक्षा का खर्च संस्था द्वारा उठाया जाएगा। इस मामले में आगे कार्रवाई की जाएगी।

अभी भी तीन का इलाज जारी
मंगल कार्बन प्लांट में हादसे में जहां एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई है। वहीं अभी भी मासूम बच्ची की मां उदाशिनी खडिया 25 साल, कौशल 25 साल, के अलावा प्रिया 32 साल का राजधानी रायपुर के कालडा बर्नस् प्लास्टि सर्जरी सेंटर में इलाज जारी है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button