कोंडागांव जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के दो आरोपी पकड़े, एक वकील और दूसरा नेता

बिगुल
कोंडागांव जिले में नाबालिग से यौन शोषण के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को कोंडागांव पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। दोनों आरोपी प्रभावशाली पृष्ठभूमि से जुड़े बताए जा रहे हैं।
पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने थाना पुरानी बस्ती रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में कोंडागांव निवासी सलीम रजा मेमन और गांधीवार्ड निवासी असलम खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। बाद में प्रकरण की डायरी रायपुर से कोंडागांव थाना कोतवाली भेजी गई, जहां अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पुलिस ने पहले आरोपी असलम खान (48 वर्ष) को 14 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया। असलम खान पेशे से वकील है। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इसके बाद दूसरे आरोपी सलीम रजा मेमन (42 वर्ष) को 16 फरवरी 2026 को गिरफ्तार किया गया। सलीम रजा मेमन नहरपारा कोंडागांव का निवासी है, जो कबाड़ी व्यवसाय से जुड़ा है और वह भाजपा कोंडागांव अल्पसंख्यक मोर्चा का जिलाध्यक्ष भी रह चुका है। पूछताछ में उसने भी अपराध स्वीकार किया है।
दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। एसडीओपी कोंडागांव रुपेश कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले में आगे की विवेचना जारी है।



