मध्यप्रदेश

भोपाल में भारी बारिश के बाद धंसी सड़क, कोलार इलाके में 3 गाड़‍ियां जमीन में समाई

बिगुल
भोपाल के कोलार में बारिश के बाद बड़ा हादसा हो गया. दानिशकुंज इलाके में 8 मंजिला आम्रवेली परिसर के बाहर सड़क धंसने से जमीन में 3 गाड़ी धंस गई. इन गाड़‍ियों को क्रेन की मदद से बाहर निकाला है. इमारत के ठीक बाहर सड़क धंसने से रहवासियों में दहशत का माहौल है. तो वहीं इस हादसे के बाद परिसर की सुरक्षा पर भी सवाल उठ गए हैं.
भोपाल में मूसलाधार बारिश का दौर

राजधानी भोपाल में मानसून की मूसलाधार बारिश का दौर चल रहा है. मौसम विभाग ने शहर समेत राज्य के आधें से ज्यादा हिस्‍से में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. शुक्रवार को सुबह से चल रही बारिश के बीच विभाग ने अगले दो दिन के तक भोपाल समेत पूरे मालवा-महाकौशल के कई जिलों में भारी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा.

भोपाल में दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट भी दर्ज किया गया है. शहर का अधिकतम तापमान सामान्‍य से 7 डिग्री लुढ़ककर 23.8 डिग्री हो गया है, वहीं न्‍यूनतम तापमान 21.2 डिग्री यानी सामान्‍य से 2 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया है. केवल शुक्रवार की सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच ही राजधानी में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई है.
भदभदा डैम के खुले गेट

भोपाल का बड़ा तालाब पूरी तरह से लबालब भर गया है. तालाब को जलस्‍तर एफटीएल 1666.80 फीट पर पहुंच गया. ऐसे में भदभदा डैम से अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी गई है. शाम करीब 6 बजे महापौर मालती राय ने पूजा-अर्चना के बाद भदभदा डैम का 6 नंबर गेट खोल दिया.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button