Blog

चमत्कारी हैंडपंप! 15 दिनों से अपने आप निकल रही पानी की धार, लोगों के बीच बना चर्चा का विषय

बिगुल
कोरबा जिले का एक हैंडपंप इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. पिछले 15 दिनों से लगातार अपने आप हैंडपंप से पानी निकल रहा है. इसे लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं. हालांकि इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि हैंडपंप से पानी खुद-ब-खुद कैसे निकल रहा है?
जमीन से निकल रहा पानी

कोरबा जिले के राताखार वार्ड का एक हैंडपंप सुर्खियों में बना हुआ है. बिना किसी मानवीय प्रयास के हैंडपंप से पानी अपने आप निकल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पूरे इलाके में अनोखी घटनाएं घटित हो रही हैं. कई घरों की जमीन से पानी रिसने का मामला सामने आया है. हैंडपंप से 15 दिनों पहले अपने आप पानी निकलना शुरू हुआ था, जो अब तक जारी है. स्थानीय लोगों को समझ नहीं आ रहा है कि ये कैसे हो रहा है? इसके पीछे की क्या वजह है? ये कब रूकेगा?
जवाब खोजने की कोशिश जारी

बताया जा रहा है कि इस बार कोरबा और आसपास के इलाके में जोरदार बारिश हुई है. इस बारिश ने ग्राउंड वाटर लेवल को बढ़ा दिया है. वहीं, जिस इलाके में हैंडपंप है, वह हसदेव नदी के पास स्थित है. ऐसा कहा जा रहा है कि नदी के जल स्तर में बढ़ोतरी हो गई. इसी वजह से आसपास के एरिया में भी भूजल स्तर बढ़ गया. जब पानी का स्तर बढ़ा तो दबाव बढ़ा. हैंडपंप से लगातार पानी निकलना इन सारे कारणों को माना जा रहा है.

तकनीकी परीक्षण के बाद होगा स्पष्ट

अब तक इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि भूजल स्तर बढ़ने और दबाव होने से हैंडपंप से अपने आप पानी निकल रहा है. बिना हैंडपंप चलाए कैसे पानी निकल रहा है? इसकी स्पष्ट वजह तकनीकी परीक्षण के बाद सामने आ सकेगी.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button