Blog

लगातार 13वीं बार जवानों संग दिवाली मना रहे पीएम मोदी, इस बार बस्तर पहुंचे

बिगुल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार 13वीं बार जवानों के साथ दिवाली मना रहे हैं। इस बार उन्होंने छत्तीसगढ़ के बस्तर को (PM Modi Diwali 2026) चुना है। पीएम मोदी सुरक्षाबलों के बीच दिवाली मनाने बस्तर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जवानों को अपना परिवार बताते हुए कहा कि हर जवान मेरा परिवार है। यहां नक्सली आतंक खत्म हो गया है और विकास की बहार है।

2014 से जवानों के साथ मना रहे दिवाली
प्रधानमंत्री मोदी 2014 से लगातार जवानों के साथ दिवाली मनाते आ रहे हैं। 2014 से 2025 तक वे 12 बार अलग-अलग मौकों पर देश के सीमावर्ती और संवेदनशील इलाकों में पहुंचे। इस बार बस्तर में जवानों के साथ दिवाली मनाकर उन्होंने यह सिलसिला 13वें साल भी जारी रखा है।

तीन बार जम्मू-कश्मीर पहुंचे पीएम मोदी
पिछले 12 साल में प्रधानमंत्री मोदी सबसे ज्यादा तीन बार जम्मू-कश्मीर में जवानों के साथ दिवाली मना चुके हैं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश और लद्दाख में भी वे दो-दो बार दिवाली के मौके पर पहुंचे हैं।

पिछले साल INS विक्रांत पर मनाई थी दिवाली
पिछले साल प्रधानमंत्री मोदी ने गोवा में नौसैनिकों के बीच INS विक्रांत पर दिवाली मनाई थी। इस बार उनका ठिकाना छत्तीसगढ़ का बस्तर रहा। यहां उन्होंने सुरक्षाबलों के साथ त्योहार मनाया और नक्सलवाद के खात्मे के बाद क्षेत्र में हो रहे विकास का जिक्र किया।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button