बस्तर में जवानों के साथ पीएम मोदी ने मनाई दिवाली, बोले- जंगलों से नक्सली मिट गए, दिमागी नक्सली मौजूद’

बिगुल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के साथ दिवाली मनाई। जवानों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नक्सलवाद पर जीत हासिल करने के बाद यह पहली दिवाली है। उन्होंने जवानों के शौर्य, साहस और बलिदान की सराहना करते हुए कहा कि जब देश की आंतरिक सुरक्षा मजबूत होती है, तब बाहरी दुश्मन भी कुछ नहीं कर पाता।
पीएम मोदी ने कहा कि यह बस्तर की धरती है, जहां कभी नक्सलवाद का आतंक था। जवानों के त्याग और समर्पण से आज यहां नक्सलवाद का खतरा समाप्त हुआ है और विकास की नई धारा शुरू हुई है। बस्तर में जवानों के बीच बोले पीएम मोदी ने कहा बस्तर में अभी ‘खतरा अभी टला नहीं है।, जंगलों से नक्सली मिट गए, लेकिन दिमागी नक्सली मौजूद हैं।’
पहले जवानों की शहादत पर नक्सली मनाते थे जश्न
पीएम मोदी ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब जितने नक्सली मारे जाते थे, उससे ज्यादा हमारे वीर जवान शहीद होते थे। नक्सली संगठनों के मुखिया जश्न मनाते थे। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय नक्सलवाद को लाइलाज बीमारी बताकर स्वीकार कर लिया गया था कि यह ऐसे ही चलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे रवैये से देश नहीं चलता। देश को आगे बढ़ाने के लिए दुश्मनों का बुलंद हौसलों के साथ मुकाबला करना जरूरी है। 2014 में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी दूर हुई और इसके बाद हालात और आंकड़े बदलने लगे।
पहले जवानों की शहादत पर नक्सली मनाते थे जश्न
पीएम मोदी (PM Modi Bastar Diwali) ने कहा कि एक समय ऐसा था, जब जितने नक्सली मारे जाते थे, उससे ज्यादा हमारे वीर जवान शहीद होते थे। नक्सली संगठनों के मुखिया जश्न मनाते थे। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि उस समय नक्सलवाद को लाइलाज बीमारी बताकर स्वीकार कर लिया गया था कि यह ऐसे ही चलता रहेगा।
उन्होंने कहा कि ऐसे रवैये से देश नहीं चलता। देश को आगे बढ़ाने के लिए दुश्मनों का बुलंद हौसलों के साथ मुकाबला करना जरूरी है। 2014 में राजनीतिक इच्छाशक्ति की कमी दूर हुई और इसके बाद हालात और आंकड़े बदलने लगे।
पहली बार एक साल में CRPF जवान की जान नहीं गई
प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 47 साल में पहली बार ऐसा हुआ है, जब एक साल में CRPF के एक भी जवान को जान नहीं गंवानी पड़ी। उन्होंने इसे जवानों के शौर्य, साहस और संयम की जीत बताया। पीएम ने कहा कि किसी भी सफलता के लिए सही नीयत और सही नीतियां जरूरी होती हैं।
सुरक्षा बलों को हर फैसला लेने की छूट दी
पीएम मोदी (PM Modi Bastar Diwali) ने कहा कि पहले की सरकारों ने सुरक्षा बलों के हाथ बांध रखे थे, लेकिन उनकी सरकार ने जवानों को हर फैसला लेने की आजादी दी। वामपंथी उग्रवाद को मिलने वाले समर्थन को रोकने का भी काम किया गया।
मोदी (PM Modi Bastar Diwali) ने कहा कि सरकार का लक्ष्य था कि किसी मां की गोद सूनी न हो और किसी युवा का भविष्य बर्बाद न हो। इसी संकल्प के साथ लगातार काम किया गया। बिना प्रचार और दिखावे के संवेदनशीलता के साथ माओवादी आतंकवाद की कमर तोड़ी गई।
जवानों को बताया अपने परिवार का सदस्य
संबोधन की शुरुआत में प्रधानमंत्री (PM Modi Bastar Diwali) ने कहा कि देश और दुनिया में करोड़ों भारतीय दिवाली मना रहे हैं। लोग अपने परिवार के साथ त्योहार मनाने के लिए घर लौट रहे हैं, लेकिन वे जवानों के बीच दिवाली मनाने बस्तर आए हैं।
उन्होंने कहा कि सीमाओं पर और देश के भीतर सुरक्षा करने वाले सभी जवान उनके परिवार के सदस्य हैं। बस्तर के जंगलों में जवानों के साथ दिवाली मनाना उनके लिए विशेष अवसर है।
क्यों खास है 2026 की दिवाली?
पीएम मोदी (PM Modi Bastar Diwali) ने कहा कि 2026 की दिवाली बेहद खास है। 40 से 50 साल बाद ऐसी दिवाली आई है, जब देश ने नक्सलवाद और माओवादी आतंक के खिलाफ दशकों से चली आ रही लड़ाई में जीत हासिल की है।
उन्होंने कहा कि यह पहली दिवाली है, जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है और करोड़ों लोगों ने नक्सलवाद के डर से मुक्ति पाई है। इस उपलब्धि का बड़ा श्रेय सुरक्षाबलों के लाखों जवानों के साहस और बलिदान को जाता है।



