Blog

नींद की एक झपकी: बालोद में बेकाबू ट्रक का कहर, घर में घुसकर सोते ग्रामीण को कुचला, टीन शेड के उड़ गए परखच्चे

बिगुल
देर रात अनियंत्रित ट्रक ने घर के बाहर सो रहे पन्नालाल बंजारे को अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक चालक को नींद आने से हुए हादसे में घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया, जबकि ग्रामीणों और सरपंच की सजगता से चालक को मौके पर ही दबोच लिया गया।

हादसे के वक्त पन्नालाल गहरी नींद में थे। बेकाबू ट्रक उनके ऊपर चढ़ गया। घर के सामने लगा टीन शेड भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देर रात करीब एक बजे हुए इस धमाके से गांव वाले दहल उठे। सरपंच राजेंद्र साहू के नेतृत्व में ग्रामीणों ने तुरंत सक्रियता दिखाई।

उन्होंने भागने की कोशिश कर रहे ट्रक चालक की घेराबंदी कर उसे मौके पर ही दबोच लिया। ग्रामीणों की सूझबूझ से आरोपी चालक फरार नहीं हो सका। घायल पन्नालाल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button