Blog

भाटापारा में धान खरीदी में असहयोग पर कार्रवाई, 100 राशन दुकानों का आवंटन निरस्त, पंचायतों के हाथों में संचालन

बिगुल
भाटापारा में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत के बीच सहकारी समिति कर्मचारियों के असहयोग और हड़ताल का असर जिले की कई उचित मूल्य दुकानों (पीडीएस) के संचालन पर पड़ने लगा था। कुछ दुकानों के लगातार बंद रहने और शिकायतें बढ़ने पर जिला प्रशासन ने कड़ा निर्णय लेते हुए बड़ी कार्रवाई की है।

कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर सहकारिता विभाग द्वारा संचालित कुल 100 राशन दुकानों का आवंटन निरस्त कर दिया गया है। अब इन सभी दुकानों का संचालन संबंधित ग्राम पंचायतों को सौंप दिया गया है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर राशन मिल सके और व्यवस्था प्रभावित न हो। जिले में निरस्त की गई दुकानों की सूची: बलौदा बाजार ब्लॉक – 27 दुकानें कसडोल – 50 दुकानें भाटापारा – 20 दुकानें सिमगा – 3 दुकानें प्रशासन का मानना है कि पंचायतों के माध्यम से संचालन होने पर ग्रामीण क्षेत्रों में पीडीएस वितरण सुचारू रूप से चलता रहेगा और उपभोक्ताओं को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button