Blog

वीडियो वायरल होने के बाद युवक गिरफ्तार, परेशान परिजनों ने की थी पिटाई, 307 के मामले में जा चुका है जेल

बिगुूल
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत मुड़ापार बाजार मुख्य मार्ग में 24 वर्षीय अरमान खान के हरकतों से घरवाले और आसपास के लोग काफी परेशान थे शुक्रवार की देर शाम घर के आसपास उत्पात मचाता रहा यही नहीं घर की बुजुर्ग के साथ अभद्र और मारपीट की घटना का अंजाम देने लगा
.

जब उसकी हरकतों से घर वाले और आसपास लोग परेशान हो गए तब उसे सबक सिखाने पहले पिटाई की उसके बाद उसके दोनों हाथ और दोनों पैर को पकड़ कर घर लेकर जा रहे थे इसके बावजूद भी वह अपने हरकतों से बात नहीं आ रहा था लगभग यह ड्रामा आधे घंटे तक चलता रहा।बताया जा रहा है कि अरमान खान इससे पहले भी अपने पिता के साथ मारपीट की घटना का अंजाम दे चुका है इसके शिकायत मानिकपुर चौकी पुलिस से भी की गई थी और उसके खिलाफ कार्यवाही भी की गई थी लेकिन उसके बावजूद भी उसकी इन हरकतों से वह बाज नहीं आ रहा है जिससे लोग परेशान है।

मानिकपुर चौकी में पदस्थ asi अमर जायसवाल ने बताया कि अरमान खान इससे पहले भी 307 के मामले में जेल जा चुका है। फिर से घर पर बुजुर्ग के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दे रहा था इसका वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ परिजनों की शिकायत पर अरमान खान के खिलाफ गिरफ्तारी कर कार्यवाही की जा रही है। बताया जा रहा है कि अरमान खान नशे का आदी है और उससे पहले भी घटना को अंजाम दे चुका है फिलहाल पुलिस कार्यवाही के बाद कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button