Blog

नक्सलवाद को एक और बड़ा झटका, कांकेर में DVCM मासे बारसा ने हथियारों के साथ किया सरेंडर

बिगुल
छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों को एक के बाद एक झटके मिल रहे है. वहीं अब कांकेर जिले के छिंदपदर गांव में नक्सली डीवीसीएम मासे बारसा ने एके-47 के साथ पुलिस के सामने सरेंडर किया है.

छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों को एक के बाद एक झटके मिल रहे है. वहीं अब कांकेर जिले के छिंदपदर गांव में नक्सली डीवीसीएम मासे बारसा ने एके-47 के साथ पुलिस के सामने सरेंडर किया है.

DVCM मासे बारसा ने किया सरेंडर
2003 से दण्डकारण्य, अबूझमाड़ और उत्तर बस्तर क्षेत्र में सक्रिय रही मासे ने संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया. जंगल क्षेत्र से निकलकर वह सीधे कांकेर पुलिस अधीक्षक निखिल रखेचा के पास पहुंचीं और सरेंडर किया.

बस्तर आईजी सुंदर राज पी और एसपी निखिल रखेचा ने अन्य माओवादियों से भी हिंसा छोड़कर मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की है. अधिकारियों ने कहा कि शासन की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button