Blog

नियुक्ति : प्रदीप टण्डन छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त विकास निगम में डायरेक्टर बने, राज्य शासन ने आदेश जारी किया, पदभार संभाला

प्रदीप टण्डन वर्तमान में जिंदल स्टील एण्ड पॉवर लिमिटेड के अध्यक्ष हैं तथा प्रदेश के कई सामाजिक संगठनों से जुड़े हुए हैं। छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष, राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त श्री लोकेश कावड़िया ने पुष्पगुच्छ देकर डायरेक्टर प्रदीप टण्डन का स्वागत किया। उन्होंने दिव्यांग कर्मचारियों के साथ मंत्रोच्चार के साथ पूजा अर्चना की और अपना पदभार संभाला।

इस अवसर पर पांच दिव्यांगों को लघु व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए ऋण देने की प्रक्रिया की शुरुआत की गई। श्री टण्डन ने श्री कावड़िया के साथ बैठकर विभागीय योजनाओं की समीक्षा की तथा आगामी कार्य योजना को अंतिम रूप दिया।

प्रदीप टण्डन के संचालक बोर्ड में छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त विकास निगम के अध्यक्ष लोकेश कावड़िया, समाजसेवी सुरेश कांकरिया, समाजसेवी सुश्री जानकी गुप्ता, समजासेवी भीषम देवांगन, समाजसेवी प्रमोद जैन, आरती ​त्रिवेदी तथा हरेन्द्र पटेल का नाम शामिल है.

श्री टण्डन ने कहा कि राज्य सरकार ने जो जिम्मेदारी है, उसे सफलतम ढंग से निभाएंगे। मेरी कोशिश होगी कि अधिक से अधिक दिव्यांगों को सरकारी योजना का लाभ दिलाकर उनका जीवन सुखी बनाया जाए।

छत्तीसगढ़ निःशक्तजन वित्त विकास निगम का नए कार्यालय का पता जी ई रोड, पुराना आरडीए कार्यालय का प्रथम तल पर रखा गया है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button