Blog

बस्तर पंडुम’ समापन समारोह: गृह मंत्री अमित शाह बोले- आज का बस्तर संस्कृति व गौरव के उत्सव का केंद्र बन रहा

बिगुल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का सोमवार को बस्तर संभाग के मुख्यालय जगदलपुर में गरिमामय आगमन हुआ। वे यहां के ऐतिहासिक लालबाग मैदान में आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ‘बस्तर पण्डुम’ के समापन समारोह में भाग लेने पहुंचे हैं।

उनके आगमन पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद महेश कश्यप, सांसद कांकेर भोजराज नाग, जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पांडे सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक सुन्दरराज पी, कलेक्टर आकाश छिकारा और पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा भी मौजूद रहे।

‘बस्तर पण्डुम’ एक महत्वपूर्ण संभाग स्तरीय आयोजन है, जिसके समापन समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री की उपस्थिति कार्यक्रम के महत्व को बढ़ाती है। इस आयोजन का उद्देश्य क्षेत्र की संस्कृति और विकास को बढ़ावा देना है। मुख्यमंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने इस अवसर पर क्षेत्रीय नेतृत्व की प्रतिबद्धता को दर्शाया। अधिकारियों की मौजूदगी ने यह सुनिश्चित किया कि कार्यक्रम का प्रबंधन सुचारू रूप से हो।

जहां उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि जो बस्तर कभी नक्सल हिंसा का गढ़ माना जाता था, आज जनजातीय कला, संस्कृति और गौरव के उत्सव का केंद्र बन रहा है।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button