Blog

बड़ा हादसा: दो कारों की टक्कर में 6 की मौत, 3 घायल, आरक्षक का परिवार खत्म, देखें भयावह तस्वीरें

बिगुल
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से इस वक्त की सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर दो कारों की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये।

घटना कोतवाली थाने क्षेत्र के ग्राम नथिया के पास की है। बताया जाता है कि बीती रात दो कारों में जबर्दस्त भिड़ंत हो गई। इस घटना में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि लखनपुरी निवासी आरक्षक का परिवार शादी कार्यक्रम के लिए कांकेर आया था। देर रात कार्यक्रम से वापस लौटने के दौरान ये हादसा हुआ और हादसे में आरक्षक का पूरा परिवार ही खत्म हो गया। परिवार के सात सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई।

नथिया गांव के पास सामने से आ रही कार से टक्कर हो गई। हादसे में एक सात साल के बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सामने कार चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button