ब्रेकिंग : एक और गांव हुआ नक्सल मुक्त, आखिरी 9 नक्सलियों ने किया सरेंडर, अब शासन की ओर से मिलेगी इतनी राशि
बिगुल
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा के एक और गांव केरलापेंदा नक्सल मुक्त हो गया है। गांव में बचे अंतिम 9 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बता दें कि, आज सुबह 16 नक्सलियों ने सरेंडर किया था। वहीं अब बाकी के बचे नक्सलियों के सरेंडर करने से गांव नक्सल मुक्त हो गया। शासन की ओर से नक्सल मुक्त गांव को 1 करोड़ की राशि दी जाएगी।
बता दें कि, आज सुबह सुकमा से ही पीएलजीए बटालियन के 2 हार्डकोर नक्सली समेत 16 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। इनमें एक महिला और पुरुष पर 8 -8 लाख का इनाम था। वहीं, 6 नक्सलियों पर 25 लाख का इनाम था। सभी ने आत्मसमर्पण नीति और नियद नेल्लानार योजना से प्रभावित होकर SP , ASP और CRPF के समक्ष सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि, सभी नक्सली जिले की कई घटनाओं में शामिल रहे हैं।
मालूम हो की सुकमा जिले का बड़ेसट्टी गांव बस्तर संभाग का पहला नक्सल मुक्त ग्राम पंचायत बना। 21 मई 2025 को छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ इलाके में मुठभेड़ हुई, अब तक की सबसे बड़ी और सबसे अहम मानी जा रही है। इस ऑपरेशन में 27 नक्सलियों को मौत के गाट उतारा गया था। खास बात ये थी की इसमें माओवादी संगठन के महासचिव बसवराजू भी शामिल था, जिसपर 1 करोड़ रुपये का इनाम था। इस एक मुठभेड़ ने नक्सल मूवमेंट की कमर तोड़ दी।
कुछ दिन पहले ही ओडिशा के कोरापुट जिले के बैपारीगुडा पुलिस ने पेटगुडा जंगल से कुख्यात नक्सली कुंजम हिड़मा को गिरफ्तार किया गया था। सुरक्षाबलों के लिए ये एक बड़ी सफलता थी। पुलिस ने हिड़मा के पास से AK-47 भी बरामद किए। इसके आलावा गोला बारूद, चाकू, एक छोटी कुल्हाड़ी, वॉकी टॉकी जैसी अन्य कई सामान मिले थे।



