ब्रेकिंग : केंद्र की मोदी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी दर बढ़ाई, श्रमिकों को प्रति दिन 783 रुपए की मजदूरी अनिवार्य, अधिकतम मिलेंगे 20,358 रुपए

बिगुल
मजदूर वर्ग के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। केंद्र की मोदी सरकार ने न्यूनतम मजदूरी का नया संशोधन लागू कर दिया है। 1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें।
केंद्र सरकार ने श्रमिकों की मजदूरी दर में महत्वपूर्ण वृद्धि की है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा केंद्रीय क्षेत्र के प्रतिष्ठानों के अंतर्गत सेवारत, भवन निर्माण, लोडिंग अनलोडिंग, हाउस कीपिंग, क्लीनिंग, खनन
और कृषि श्रमिकों की मजदूरी दर में वृद्धि करके दीपावली पर बड़ा तोहफा दिया है।
1 अक्टूबर से लागू होंगी नई दरें. नई दरों के अनुसार अकुशल श्रमिकों को अब प्रति दिन 783/- अर्थात प्रति माह ₹20,358 मिलेंगे, जबकि अर्ध-कुशल श्रमिकों को प्रतिदिन 868/- अर्थात प्रतिमाह 22568/- मिलेंगे।
कुशल श्रमिकों प्रति दिन 954/- अर्थात प्रतिमाह 24804/- मिलेंगे। और अत्यधिक कुशल श्रमिकों के लिए यह राशि प्रतिदिन 1054/- अर्थात प्रतिमाह ₹26,910 होगी।
प्रधानमंत्री मोदी के ह्रदय में श्रमिको की भलाई का यह एक उत्कृष्ट उदाहरण है। नई दरों के अनुसार, अकुशल श्रमिकों को अब प्रति माह ₹20,358 मिलेंगे, जबकि अर्ध-कुशल, कुशल और अत्यधिक कुशल श्रमिकों के लिए यह राशि क्रमशः ₹22,568, ₹24,804 और ₹26,910 होगी।



