Blog

ब्रेकिंग : डा. नीता शर्मा को ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड, जयपुर में भव्या फाउंडेशन ने किया सम्मानित, 15 देशों के अवार्डीज़ शामिल हुए

बिगुल
छत्तीसगढ़ की समाजसेवी डा. नीता शर्मा को जयपुर में हुए अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन में ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड -2026 से सम्मानित किया गया है।

इसके साथ ही देश,विदेश और प्रदेश की 200 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जिनमे निशक्त जन, कैंसर पीड़ित और आटिज्म वर्रिएर्स, बाल बसेरा गृह के बच्चों को भी सम्मानित किया गया । इस बार भी इस प्रोग्राम में 15 देशों के अवार्डीज़ शामिल हुए।

विगत रविवार 5th अप्रैल,2026 को भव्या फाउंडेशन के तत्वाधान में कैंसर पीड़ितों और ऑटिस्टिक और विशेष योग्यजन बच्चों को समर्पित अंतर्राष्ट्रीय मैत्री सम्मलेन और ग्लोबल डायमंड आइकॉन अवार्ड -2026 समारोह का आयोजन सुबह 10.00 बजे से सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी- जगतपुरा – जयपुर के कालिंदी ऑडिटोरियम में संपन्न किया गया ।

भव्या फाउंडेशन के संस्थापक शैलेन्द्र माथुर और निदेशक डॉ. निशा माथुर ने बताया की इस प्रोग्राम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रख्यात समाजसेवी एवं उद्यमी – श्री अशोक माहेश्वरी – जयपुर से और एडवोकेट श्री राजीव कुमार रंजन, नई दिल्ली द्वारा दीप प्रज्ज्वलन करके प्रोग्राम का शुभारम्भ किया गया । इस प्रोग्राम का पोस्टर विमोचन श्रीमती कुसुम यादव – मेयर – जयपुर हेरिटेज, श्री पवन अरोरा जी , डॉ. जगदीश प्रसाद जी – उपनिदेशक, निदेशालय महिला अधिकारिता विभाग, श्री अशोक जांगिड़ जी एडिशनल डायरेक्टर – सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग.श्री चंद्र शेखर चौधरी जी – एडिशनल डायरेक्टर – स्पेशल डिसेबल्ड पर्सन्स जयपुर के द्वारा किया गया

इस समारोह में पूरे देश भर से कई विशिष्ट अतिथियों ने शिरकत करी । जिनमे श्री योगेन्द्र गुप्ता, श्री प्रेम बिहारी माथुर, डॉ. प्रियंका जैन, डॉ. जितेंद्र प्रसाद माथुर,श्री अशोक गुप्ता,श्री अखिलेश माथुर, श्रीमती अवंतिका, श्री संजय दत्त माथुर, डॉ. तुहिना प्रकाश शर्मा, आचार्य मयंक शर्मा, श्री हेमंत माथुर, डॉ.नवीन शर्मा, महंत मगनलाल जी, परमिला बेदी,जनाब मोहम्मद अजरुद्दीन,श्री अनिलेंद्र पाण्डेय, श्री अनूप अस्थाना,ईश्वर चंद्र पुरषोत्तमदास,श्री रितेश श्रीवास्तव, डॉ. रेशमा खान, नसीमबानू रसुलभाई खोखर, श्री संजीव कुमार माथुर, श्री पुष्पेंद्र कुमार शर्मा, श्री शुभम भार्गव, मिस रजनी वर्मा, डॉ. रमाकांता, डॉ. वनिता शर्मा, श्रीमती रंजु कुमारी, प्रो(डॉ)शेखर चंद्र जोशी ,डॉ. राहुल राज कुलश्रेष्ठ, श्री ललित कुमार पारिख, श्रीमती प्रियंका माथुर, प्राफेसर डॉ. रिजवाना सिद्दीकी और भी कई गणमान्य अतिथि उपस्थित हुए ।

इस प्रोग्राम का मुख्य आकर्षण कुछ ऑटिस्टिक और विशेष योग्यजन, बाल गृह के बच्चों की गायन, वादन और नृत्य, जिनमे मास्टर शिवेन, भगवान दास लोधी , शिवम ,अंशुल सैनी और श्री निर्मल विवेक स्पेशल स्कूल के ऑटिस्टिक बच्चों की ग्रुप नृत्य प्रस्तुति हुई । इन सभी के साथ, ऑटिस्टिक और विशेष योग्यजन लोगों को उनके विशेष रूप से किये हुए कार्यों के लिए सम्मानित भी किया गया ।

इस प्रोग्राम में डॉ. नीता शर्मा – मिसेज इंडिया -2022 (फर्स्ट रनर अप ), मिस परमिला बेदी -मिस इंडिया यूनिक, मिस माधुरी विष्णु गोवलकर, सुरभि माथुर और वान्या श्रीवास्तव, द्वारा – डॉ. प्रियंका जैन, श्रीमती शुभा शुक्ला, श्रीमती उषा सिंह, मिसेज अर्पणा राज, मिस संस्कृति दीक्षित, डॉ. रूचि सक्सेना, मिस शुभांशी शुक्ला, डॉ. सुमिता राय, श्रीमती रूचि तोमर, नेहा कुमारी को भव्या फाउंडेशन के ब्रांड एम्बेसडर का ताज पहनाया गया ।

इस प्रोग्राम में रजनी श्री बेदी, प्रशंसा श्रीवास्तव, भानु भारद्वाज, मनीष माथुर,श्री मनीष बैरवा, जयप्रकाश बुनकर जी, पूनम संदूजा जी का पूरे परिवार के साथ, और चित्रा माथुर फाउंडेशन विशेष सहयोग रहा । कार्यक्रम का आगाज श्रव्या माथुर द्वारा गणेश वंदना और राष्ट्र गान से हुआ । संस्कृति दीक्षित, अनुज माथुर, आरती वर्मा, अनाबिया खान द्वारा नृत्य, मिमिक्री, ज्ञान और विज्ञान ज्ञान मेमोरी और गायन की सांस्कृतिक प्रस्तुति हुई । इसमें विशेष रूप से श्री मनीष बैरवा द्वारा राजस्थान की लाठी युद्ध कला, अंतर्राष्ट्रीय जादूगर श्री आर.पी.राजू जी के कुछ जादुई अंदाज और डॉ. नीता शर्मा द्वारा हवाइन् गिटार प्रस्तुति का प्रदर्शन किया गया, इसमें मास्टर शिवेन को प्रसून पुरस्कार में नकद पुरस्कार (5100/-) और आरती वर्मा को काकुल स्मृति सम्मान में नकद पुरस्कार (2100/-) से नवाजा गया । इस प्रोग्राम में आटिज्म वर्रिएर्स, बाल गृह के बच्चों को स्कूल बैग, स्टेशनरी, कॉपी, ज्योमेट्री बॉक्स,टिफ़िन बॉक्स इत्यादि दिए गए । चित्रा माथुर फाउंडेशन के सौजन्य से कुछ जरुरतमंद महिलों को सिलाई मशीन भी दी गयी । इस प्रोगाम में विशेष योग्यजन बच्चो द्वारा हस्तकला वस्तुओं की स्टाल भी लगाई गयी । मिस वृन्दा बारिया के प्रोजेक्ट की स्क्रीनिंग भी करी गयी ।

इस प्रोग्राम में कई साहित्यकारों की पुस्तकों का विमोचन भी हुआ…प्रोग्राम का संचालन एंकर RJ सपना (आकाशवाणी) किया। समारोह में साहित्य, पत्रकारिता,समाज सेवा, शिक्षा, कला, ज्योतिष, उद्यम, कृषि, फिल्म, फैशन, ज्योतिष व अन्य क्षेत्र में अपने मन, लगन और हिम्मत से विशेष मुकाम हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

भव्या फाउंडेशन की निदेशक निशा माथुर और शैलेन्द्र माथुर ने आगुन्तकों का स्वागत करते हुए संस्था की गतिविधियों की जानकारी दी।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button