ब्रेकिंग : वित्त मंत्री ओ पी चौधरी का व्यापार प्रकोष्ठ ने किया स्वागत, प्रदेश सह संयोजक नितिन अग्रवाल ने प्रापर्टी की गाइडलाइन दर कम करने पर दिया धन्यवाद, चौधरी ने केंद्रीय बजट को लेकर दिया था यह सुझाव!

बिगुल
केंद्रीय बजट पेश होने के एक दिन पूर्व की संध्या को भाजपा प्रदेश व्यापार प्रकोष्ठ के सह संयोजक नितिन गौरीशंकर अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से मुलाकात की तथा फूल मालाओं से उनका अभिनंदन किया।
श्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य के वित्त मंत्री ओ पी चौधरी की पहल पर प्रापर्टी की गाइडलाइन दर कम कर दी गई जिससे जनता को राहत मिली है, इसीलिए कार्यकर्ता उनका अभिनंदन करने पहुंचे थे. नितिन अग्रवाल ने आगे कहा कि चौधरी पूर्व आईएएस रह चुके हैं तथा विजनरी नेता हैं, बजट को लेकर एक वित्त मंत्री के तौर पर उन्होंने राज्य की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयां दी है। उनकी नीतियों से विकास योजनाओं को आर्थिक राशि की कोई कमी नहीं होने दी गई है।
जानते चले कि श्री चौधरी के युवा कांसेप्ट को पिछली बार केंद्रीय वित्त मंत्री ने अपने बजट में भी शामिल किया था। जानते चले कि वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कुछ दिन पहले नई दिल्ली में वित्त मंत्रियों की बैठक में सुझाव देते हुए कहा था कि देश के ईमानदार कर दाताओं को प्रोत्साहन देने के लिए उनका सम्मान करने के लिए कुछ विशेष सहूलियत दी जानी चाहिए। इससे उनका सम्मान होगा और बाकी लोग भी नियमित कर चुकाने के लिए आगे आएंगे। आज बजट पेश करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने इसी के समानांतर ऐलान किया है कि automated TDS relief स्कीम का ऐलान किया है। सीतारमण ने कहा, ‘मैं छोटे करदाताओं के लिए एक योजना प्रस्तावित करती हूं जिसमें rule‑based automated process के ज़रिए lower या nil deduction certificate प्राप्त किया जा सकेगा, बिना assessing officer को आवेदन दिए।


