अफसरनामा

ब्रेकिंग : 11 IAS का सरकार ने ट्रांसफर किया, कोरबा कलेक्टर का ट्रांसफर, देखिए किसकी कहां पोस्टिंग हुई

बिगुल

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल करते हुए 11 IAS अधिकारियों के कार्यभार में बदलाव किया है। इस तबादला सूची में कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं, वहीं कुछ अहम विभागों को भी नए अधिकारी मिले हैं।

जारी आदेश के अनुसार अजित बसंत को सरगुजा का नया कलेक्टर बनाया गया है, जबकि कुणाल दुदावत कोरबा जिले की कमान संभालेंगे। देवेश कुमार ध्रुव को दंतेवाड़ा का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। प्रतिष्ठा ममगाई को बेमेतरा और नम्रता जैन को नारायणपुर जिले की कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमित कुमार सुकमा के नए कलेक्टर होंगे।

नगर प्रशासन में भी बदलाव हुआ है। प्रकाश कुमार सर्वे को बिलासपुर नगर निगम का आयुक्त बनाया गया है। गजेंद्र ठाकुर को धमतरी जिला पंचायत का सीईओ नियुक्त किया गया है।

मंत्रालय स्तर पर रोमा श्रीवास्तव को उप सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। स्वास्थ्य विभाग में अहम नियुक्ति करते हुए रणबीर शर्मा को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) का प्रबंध संचालक बनाया गया है।

सरकार के इस फेरबदल को प्रशासनिक मजबूती और बेहतर कार्यान्वयन से जोड़कर देखा जा रहा है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button