Blog
ब्रेकिंग : IAS अभिनव गोपाल ने रचा इतिहास, 55 किमी इंग्लिश चैनल 11 घंटे 19 मिनट में तैरकर दिखाया

बिगुल
IAS अभिनव गोपाल 2020 ने एक नया इतिहास रच दिया।
UP के #गाजियाबाद ज़िले के मुख्य विकास अधिकारी IAS अभिनव गोपाल ने इंग्लैंड और फ्रांस के बीच स्थित दुनिया की सबसे चुनौतीपूर्ण समुद्री बाधाओं में से एक इंग्लिश चैनल को तैरकर पार कर दिखाया है।
28 जून 2025 की सुबह 3 बजे जब लोग नींद के आग़ोश में सोये थे, तब IAS अभिनव गोपाल और उनकी टीम ने इंग्लैंड से तैराकी की शुरुआत करते हुए. करीब 11 घंटे 19 मिनट की लगातार मेहनत, ठंडी समुद्री लहरें, खतरनाक करंट और दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री मार्ग से जूझते हुए उन्होंने इंग्लिश चैनल पार कर फ्रांस की धरती पर अपना कदम रखा।

इंग्लिश चैनल को फ्रेंच में कहा जाता है. यह अटलांटिक महासागर का एक हिस्सा है, जो दक्षिणी इंग्लैंड को उत्तर फ्रांस से अलग करता है। इसकी सामान्य चौड़ाई करीब 33 किलोमीटर होती है, लेकिन समुद्री धाराओं, टाइड्स और लहरों की वजह से तैराकों को लगभग 55 किलोमीटर की दूरी तैरनी पड़ती है।



