Blog

ब्रेकिंग : जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज ने ली अंतिम सांस, कल राजकीय शोक, तस्वीरें अंतिम संस्कार की

बिगुल

राजनांदगांव. जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज की आज डोगरगढ़ में निधन हो गया है। रात 2.30 बजे आचार्य विद्यासागर महाराज अंतिम सांस ली। वे तीन दिन से उपवास पर थे।

बताया गया कि आचार्य पिछले कई दिनों से बीमार थे और लगभग 6 महीने से वे डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में ही रुके हुए थे। आज उन्हें दोपहर 1 बजे पंचतत्व में विलिन किया जाएगा।

बताया गया कि वे लगभग 6 माह से डोंगरगढ़ के चंद्रगिरी में रुके हुए थे और पिछले कई दिनों से अस्वस्थ थे जिसके बाद बीते रात 2:35 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली। वहीं आज उनके पार्थिव शरीर को दोपहर 1 बजे पंचतत्व में विलिन किया जाएगा। बता दें कि छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने भी डोंगरगढ़ पहुंचकर जैन मुनि विद्यासागर महाराज के दर्शन किए थे।

कल आधा दिन राजकीय शोक

राज्य सरकार ने जैन मुनि आचार्य विद्यासागर महाराज के निधन पर राजकीय शोक का ऐलान किया है। आदेश में सरकार ने लिखा, जैन मुनि आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी के देहावसान पर राज्य शासन एतद्द्वारा प्रदेश में दिनांक 18 फरवरी 2024 को आधे दिवस का राजकीय शोक घोषित करता है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button