छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन से रेप का मामला: रात में अमरीन के फ्लैट पर बुर्के में आती थी महिलाएं, लड़कों की लगी रहती थी कतार

बिगुल
भोपाल में छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन से रेप और धर्म परिवर्तन के दबाव के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ नए आरोप और खुलासे हो रहे हैं। मामले को लेकर हिंदू संगठनों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है, वहीं पुलिस का कहना है कि जांच सभी एंगल से की जा रही है।
अफरीन के फ्लैट पर चलती थीं संदिग्ध गतिविधियां
छत्तीसगढ़ की ब्यूटीशियन और एक अन्य पीड़िता बयान के आधार पर आरोप लगाया गया है कि शहर के एक फ्लैट पर देर रात महिलाओं का बुर्का पहनकर आना-जाना होता था और यहां युवकों की कतार लगी रहती थी। यह भी दावा किया गया है कि दो सगी बहनें कथित रूप से इस पूरे नेटवर्क का संचालन करती थीं।
हालांकि पुलिस ने इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और कहा है कि तथ्यों का सत्यापन किया जा रहा है।
कई शहरों से जुड़े तार
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि मामले के तार अहमदाबाद, मुंबई और बेंगलुरु से जुड़े हो सकते हैं। पुलिस इन दावों की भी जांच कर रही है।
कुछ संगठनों का आरोप है कि आर्थिक रूप से कमजोर हिंदू युवतियों को पैसों और हाई-प्रोफाइल जीवनशैली का लालच देकर निशाना बनाया जाता था। फिलहाल इन आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
दो पीड़िताएं आईं सामने
पुलिस सूत्रों के अनुसार अब तक दो पीड़िताएं सामने आ चुकी हैं। एक अन्य पीड़िता की काउंसलिंग की जा रही है ताकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी स्पष्ट रूप से सामने आ सके।
थाने के बाहर प्रदर्शन बजरंग दल का प्रदर्शन
मामले को लेकर बजरंग दल ने बागसिवननिया थाने के सामने प्रदर्शन किया। संगठन ने “हिंदू बेटियों को न्याय” दिलाने की मांग करते हुए अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस प्रशासन का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



