रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में चौड़ीकरण का विरोध, कांग्रेस-भीम आर्मी का प्रदर्शन, पुलिस बल भी तैनात

बिगुल
राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी इलाके में चौड़ीकरण का विरोध किया जा रहा है. यहां कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना समेत बड़ी संख्या में आम जनता प्रदर्शन कर रही है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की भी तैनाती है. वहीं प्रदर्शन की वजह से रोड जाम हो गया है. वहीं निगम और जिला प्रशासन भी मौके पर तैनात है.
क्या है पूरा मामला?
गुड़ियारी इलाके में सड़क चौड़ीकरण के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट पड़ा. सैकड़ों की संख्या में लोग सड़क पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है. इस विरोध में कांग्रेस, भीम आर्मी और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के कार्यकर्ता भी शामिल हैं, जो आम जनता के साथ मिलकर इस कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं.
भारी पुलिस बल तैनात
बिगड़ती स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है. प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की जा रही है. जिससे इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. इधर नगर निगम और जिला प्रशासन की टीम बुलडोजर लेकर मौके पर पहुंच गई है और चौड़ीकरण की कार्रवाई शुरू करने की तैयारी में है. हालात को काबू में रखने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही है लेकिन प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं



