छत्तीसघाट

कांग्रेस नेत्री प्रीति उपाध्याय शुक्ला जम्मू कश्मीर पहुंची,विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का करेंगी प्रचार, झारखंड के बाद जम्मू कश्मीर का प्रभार

बिगुल

आगामी जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव- 2024 के लिए कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। पहले चरण के नौ उम्मीदवारों के चयन के साथ ही अब अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पर्यवेक्षकों की भी नियुक्ति कर दी गई है।

इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ से महिला नेत्री प्रीति उपाध्याय शुक्ला को 53 – डोडा वेस्ट निर्वाचन क्षेत्र की अखिल भारतीय महिला कांग्रेस पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्ति का आदेश राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा द्वारा दिया गया। इसके बाद श्रीमती उपाध्याय जम्मू कश्मीर के लिए रवाना हो गई। उन्होंने वहां पहुंचकर चुनाव प्रचार से जुड़ी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया हैं

इसके पूर्व सुश्री प्रीति को राष्ट्रीय नेतृत्व ने उन्हें झारखंड में सिमडेगा तथा गुमला की जिम्मेदारी दी थी। उनके बेहतरीन कार्यशैली को देखते हुए उन्हें पुनः राष्ट्रीय स्तर की जिम्मेदारी दी गई है।

प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने इस नियुक्ति के लिए जननायक राहुल गांधी जी, राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी जी, महासचिव (संगठन) के.सी.वेनुगोपाल जी, महासचिव प्रियंका गांधी जी, महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा जी समेत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी, नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज जी एवं राज्यसभा सांसद तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलो देवी नेताम जी का धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।

तीन चरणों में होंगे चुनाव
जम्मू कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 18 सितंबर, दूसरा चरण 25 सितंबर और तीसरा चरण 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। 4 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button