Blog

आईईडी विस्फोट में आरक्षक दिनेश को मिली थी वीरगति…पत्नी को मिला 1.10 करोड़ रुपये का चेक

बिगुल
बीजापुर में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए वीरगति को प्राप्त डीआरजी बीजापुर में पदस्थ आरक्षक स्व. दिनेश नाग के परिवार को पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत आर्थिक सहायता प्रदान की गई। 18 अगस्त 2025 को माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी विस्फोट में शहीद हुए आरक्षक दिनेश नाग की धर्मपत्नी पूजा नाग को सोमवार को 1.10 करोड़ रुपये का चेक प्रदान किया गया।

यह चेक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बीजापुर शाखा द्वारा जारी किया गया, जिसे पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने सम्मानपूर्वक सौंपा।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑप्स) अमन कुमार झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चन्द्रकांत गवर्ना, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया बीजापुर के शाखा प्रबंधक अभय प्रताप सिंह, बीडीएम विजय झाड़ी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत प्रदान की गई यह सहायता राशि शहीद जवान के परिवार के प्रति कृतज्ञता और संबल प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। शहीद आरक्षक दिनेश नाग का बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button