Blog

जमीन विवाद की रंजिश में चचेरे भाई ने रिश्ते का घोंटा गला, 14 साल के मासूम की हत्या, जानें मामला

बिगुल
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 14 वर्षीय मासूम की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना से पूर्व परिवार वाले घंटों उसकी खोजबीन करते रहे, वहीं उसकी मौत की खबर खुद उसके मोबाइल से आई कॉल ने दी।

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में 14 वर्षीय मासूम की हत्या ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घटना से पूर्व परिवार वाले घंटों उसकी खोजबीन करते रहे, वहीं उसकी मौत की खबर खुद उसके मोबाइल से आई कॉल ने दी। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस वारदात के पीछे कोई बाहरी नहीं, बल्कि उसी घर से जुड़ा उसका चचेरा भाई ही निकला। जमीन विवाद की रंजिश ने चचेरे भाई ने रिश्ते का ही गला घोंट दिया।

रहस्मयी फोनकॉल ने बढ़ाई दहशत
11 फरवरी की शाम महोरा गांव में अचानक अफरा-तफरी मच गई। लालसाय के मामा मंगलसाय के फोन पर एक अज्ञात व्यक्ति ने कॉल करके कहा कि 14 साल के लालसाय की हत्या कर दी गई है और उसका शव गहुआ भादा जंगल में पड़ा है। यह सुनते ही परिजन और गांव के लोग जंगल पहुंचे, लेकिन अंधेरा होने के कारण कुछ भी दिखाई नहीं दे सका।

अगले दिन जंगल में मिला शव
12 फरवरी की सुबह दोबारा खोज शुरू हुई। इस बार गहुआ भादा जंगल से पुल भादा की ओर जाने वाले पगडंडी रास्ते के किनारे लालसाय का शव मिला। उसके गले पर गहरे वार के निशान थे और पहली नजर में ही यह साफ हो गया कि उसकी बेरहमी से हत्या की गई है।

जमीन विवाद पर पुलिस की नजर
परिजनों ने पुलिस को बताया कि परिवार में लंबे समय से जमीन बंटवारे को लेकर झगड़ा चल रहा था। इसी आधार पर पुलिस ने इस एंगल से जांच तेज की। शक की सुई परिवार के ही एक सदस्य देवसाय पण्डो उर्फ देवान पर जाकर टिक गई। उसे हिरासत में लेकर जब पूछताछ हुई तो पूरा सच बाहर आ गया।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button