Blog

गौ हत्या : प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव का दावा, राहुल गांधी और भूपेश बघेल गौ हत्या के जिम्मेदार, बृजमोहन अग्रवाल की अध्यक्षता में बनी जांच कमेटी

बिगुल
रायपुर. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने रायपुर में आयोजित राजीव युवा मितान क्लब के सम्मेलन में फेंके गए दूषित भोजन को खाने से बड़ी संख्या में गायों की मौत के लिए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को गौ हत्या का जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि गौ हत्या का कांग्रेस का पुराना इतिहास है। 1966 में भी कांग्रेस ने गौ हत्याएं, व गौ सेवकों पर गोली चालान किया था.

उन्होंने कहा गाय गौठान और गोबर की तारीफ जिस तूता कार्यक्रम स्थल से कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने की आज इस कार्यक्रम के कारण और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कारण 30 से अधिक गाये कालकवलित हो गयी। गाय गौठान और गोबर को लेकर कांग्रेस के दावे की विपरीत जमीनी सच्चाइयां बिल्कुल अलग है जो आज स्पष्ट दिख गयी।

उन्होंने कहा कि युवा मितान कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं को ऐसा खाना परोसा गया था जो खाने लायक नहीं था। उनके जीवन के साथ खिलवाड़ करने का काम हुआ। उन्होंने खाना नहीं खाया। वह युवा उसे छोड़कर चले गए और इस बासी भोजन को खाने से 30 से अधिक गायों की मृत्यु हो गई। कई गायें संक्रमण की शिकार हो गई हैं। प्रशासन कांग्रेस के दबाव में उस घटना को दबा रहा है, लीपा पोती कर रहा है। एक तरफ इतने बड़े पैमाने पर गौ माता की मौत हो गई और प्रशासन मात्र 3 गायो की मौत बताकर उसे दबाने में लगा हुआ है। यह स्पष्ट रूप से गौ हत्या का मामला है। इसका दोषी कोई है तो राहुल गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हैं।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि एक तरफ गोठान के नाम पर 1300 करोड़ का घोटाला इस सरकार ने किया। जिसे हमने जनता के बीच प्रस्तुत किया। इस प्रकार से गौ माता की मौत की दोषी यह कांग्रेस पार्टी है। यदि गोठान में गौ माताएं होती तो इस प्रकार से उनकी मृत्यु नहीं होती। भ्रष्टाचार करने के लिए भूपेश बघेल सरकार ने गौठान बनाए लेकिन उन्हें खुला छोड़ दिया। सड़क पर लगातार घटनाएं हो रही हैं।गौ माता गोठानों की बजाय सड़क पर दिखती हैं क्योंकि गोठान में उनके लिए किसी तरह की व्यवस्था नहीं है।

श्री साव ने कहा कि इस इस घटना की जांच के लिए हमने एक समिति बनाई है। समिति जांच करेगी। वह अपनी रिपोर्ट देगी। जिसका खुलासा किया जाएगा। समिति के संयोजक बृजमोहन अग्रवाल तथा लक्ष्मी वर्मा, टंकराम वर्मा, जयंती पटेल की समिति के सदस्य हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश महामंत्री विजय शर्मा और प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल उपस्थित थे.

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button