Blog
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान का अलर्ट, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश समेत इन राज्यों में बलदेगा मौसम का मिजाज

बिगुल
नई दिल्ली. आगामी दिनों में देश के कई राज्यों में मौसम में अचानक बदलाव होने के की उम्मीद है। दरअसल, भारतीय मौसम विभाग (IMD) भुवनेश्वर की निदेशक डॉ. मनोरमा महांती ने बताया है कि इस समय एक ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण मध्य अंडमान सागर पर सक्रिय है।
इसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी और उत्तर अंडमान सागर से सटे क्षेत्रों में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। यह प्रणाली उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगी और 22 अक्टूबर की सुबह तक इसके दबाव में तब्दील होने की संभावना है। इसके प्रभाव से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। IMD लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और आवश्यकतानुसार अलर्ट जारी किए जाएंगे। IMD के अनुसार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, गुजरात, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल समेत अन्य राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।



