Blog

कानून के साथ मत खेलना, वरना…’, IPL से पहले रायपुर पुलिस की सट्टेबाजों को चेतावनी

बिगुल
इंडियन प्रीमियर लीग(IPL) के शूरू होने से पहले रायपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में क्रिकेट सट्टेबाज फिर एक्टिव होने लगे हैं. ऐसे में रायपुर पुलिस की सट्टेबाजों को सख्त चेतावनी दी है. पुलिस की तरफ से ‘कानून के साथ मत खेलना’, वरना मैच ही नहीं, जेल भी देखनी पड़ेगी…वाला मैसेज भी जारी किया है.

IPL से पहले रायपुर पुलिस की सट्टेबाजों को चेतावनी
रायपुर पुलिस ने सट्टेबाजों को सख्त चेतावनी देते हुए IPL शुरू होने से पहले खास संदेश जारी किया है और कहा है, ‘कानून के साथ मत खेलना, वरना मैच ही नहीं, जेल भी देखनी पड़ेगी.’ पुलिस ने क्रिकेट की भाषा में सटोरियों को समझाया है और कहा है कि बेटिंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तय है, क्योंकि कानून की टीम ‘चेज’ करने में माहिर है. पुलिस ने फर्जी सट्टा आईडी देने वालों से दूरी बनाने की अपील की है और कहा है कि सट्टेबाजी छोड़िए, वरना सीधा जेल का रास्ता दिखेगा. रायपुर पुलिस ने साफ संदेश देते हुए कहा है कि नहीं माने तो ‘पार्टनरशिप’ नहीं टिकेगी.

रायपुर में खेले जाएंगे IPL के 2 मैच
बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल (IPL) की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है और लीग स्टेज के 2 मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. रायपुर में पहला मैच 10 मई (रविवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 13 मई (बुधवार) को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. रायपुर के क्रिकेट फैंस को अपने होम ग्राउंड पर विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज प्लेयर्स को खेलते हुए लाइव देखने का इंतजार है.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button