Blog

CGPSC परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू, गहरे रंग के कपड़े और ऊंची हील समेत इन चीजों के साथ नहीं मिलेगी एंट्री

बिगुल
22 फरवरी को छत्तीसगढ़ में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा(CGPSC Pre)2025 होने जा रहा है. इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रदेश के सभी 33 जिलों के परीक्षा केंद्र बनाए हैं. पहले की तरह इस बार भी सख्त गाइडलाइन जारी की गई है.

CGPSC Exam: 22 फरवरी को छत्तीसगढ़ में राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा(CGPSC Pre)2025 होने जा रहा है. इसके लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने प्रदेश के सभी 33 जिलों के परीक्षा केंद्र बनाए हैं. वहीं परीक्षा के लिए गाइडलाइन भी जारी कर दिया गया है.

CGPSC की प्रारंभिक परीक्षा के लिए ड्रेस कोड लागू
पहले की तरह इस बार भी सख्त गाइडलाइन जारी की गई है. स्मार्टवाच से लेकर अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा. काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी या गहरे चाकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे.

22 फरवरी को होगी परीक्षा
आयोग के अनुसार परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली में जनरल स्टडीज की परीक्षा सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक व दूसरी पाली में एप्टीट्यूड टेस्ट दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगा। राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के प्रवेश पत्र परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व जारी किए जाएंगे। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।

गहरे रंग के कपड़े और ऊंची हील समेत इन चीजों पर बैन
इस परीक्षा में अभ्यर्थियों को हल्के रंग के आधी बांह वाले कपड़े पहनकर आना होगा. काले, गहरे नीले, हरे, जामुनी, मैरून, बैंगनी या गहरे चाकलेटी रंग के कपड़े प्रतिबंधित रहेंगे. इसके साथ ही जूते, मोटे सोल या ऊंची हील वाले फुटवियर वर्जित हैं। केवल पतले सोल वाली चप्पल या स्लीपर पहनकर आने से ही प्रवेश मिलेगा.

आयोग ने परीक्षा को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

जिन अभ्यर्थियों के नाम, सरनेम या फोटो में पहचान पत्र से भिन्नता होगी, उन्हें नाम परिवर्तन संबंधी मूल दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा.
परीक्षा केंद्र में केवल लेबल रहित पारदर्शी पानी की बोतल, प्रवेश पत्र का प्रिंटआउट, मूल फोटो पहचान पत्र (मतदाता पहचान पत्र/पासपोर्ट/ड्राइविंग लाइसेंस/पैन कार्ड/आधार कार्ड या ई-आधार) तथा काले या नीले बाल पेन की अनुमति होगी.
यदि प्रवेश पत्र पर फोटो अस्पष्ट हो तो दो पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा.
किसी भी प्रकार की घड़ी (मैकेनिकल या स्मार्टवाच) पहनने की अनुमति नहीं होगी.
मोबाइल, कैलकुलेटर, लाग टेबल, पेजर, स्मार्टवाच या अन्य किसी भी संचार साधन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा.
परीक्षा केंद्र में जैमर लगाए जाएंगे, ताकि किसी भी प्रकार की अनुचित गतिविधि रोकी जा सके.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button