Blog

सुरक्षाबलों की सतर्कता से दो आईईडी बरामद, मौके पर किया गया नष्ट

बिगुल
बीजापुर जिले में माओवादी विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों द्वारा चलाए जा रहे एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन के दौरान बड़ी साजिश को नाकाम किया गया है।सीआरपीएफ की 214वीं वाहिनी की टीम एफओबी कांडलापर्ती-2 से क्षेत्र में गश्त एवं सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी।

अभियान के दौरान डिमाइनिंग कार्रवाई करते हुए 214वीं वाहिनी की बीडीडी टीम ने 20 किलोग्राम एवं 5 किलोग्राम वजन के दो आईईडी बरामद किए। इसके अतिरिक्त, काले तिरपाल में लिपटे एक कंटेनर से 110 नग सुतली बम (पटाखा) भी जब्त किए गए।

बरामद किए गए दोनों आईईडी को बीडीडी टीम द्वारा मौके पर ही सफलतापूर्वक निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया गया। सुरक्षा बलों की सतर्कता, सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से माओवादियों के नापाक मंसूबों को विफल कर एक संभावित बड़ी घटना को टाल दिया गया।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button