वित्त मंत्री ओ पी चौधरी झारखण्ड दौरे पर, चुनाव प्रचार में शामिल हुए, कहा कि एकजुट होकर हम बनाएंगे नया झारखंड

बिगुल
रायपुर. वित्त मंत्री ओ पी चौधरी इन दिनों हैं जहां वे विधानसभा चुनाव में प्रचार कर रहे हैं. श्री चौधरी ने स्थानीय भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, कुछ सामाजिक बैठकों को भी संबोधित किया तथा आम जनता से मिलकर भाजपा की सरकार बनाने का आव्हान किया.
वित्त मंत्री ओ पी चौधरी ने झारखंड के हजारीबाग में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर आगामी विधानसभा चुनाव के संबंध में चर्चा की। उन्होनें कहा कि हम सभी झारखंड के विकास व जन अधिकारों की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं।
इस दौरान हजारीबाग सांसद श्री मनीष जायसवाल जी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री केपी ओझा जी, जिला अध्यक्ष श्री विवेकानंद सिंह जी, जिला महामंत्री श्री सुमन कुमार पप्पू जी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि श्री दिनेश सिंह राठौर जी व पूर्व जिला अध्यक्ष श्री अशोक गोप जी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।

श्री चौधरी आज बिहार के वैशाली जिले के सराय में श्री लालदेव सिंह जी की धर्मपत्नी स्वर्गीय रेणु देवी जी के द्वादश कर्म में उपस्थित होकर तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
उन्होंने कहा कि एकजुट होकर हम बनाएंगे नया झारखंड।



