मध्यप्रदेश

इंदौर में मरीमाता, बड़ा गणपति चौराहे पर बारिश के बाद शुरू होगा फ्लाईओवर का काम

BIGUL

इंदौर शहर में सर्वाधिक व्यस्ततम चौराहों पर यातायात को सुगम बनाने के लिए फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। शहर में वर्तमान में 13 फ्लाईओवर और एक रेलवे आरओबी का निर्माण कार्य किया जा रहा है। मरीमाता और बड़ा गणपति चौराहा पर भी फ्लाईओवर बनाने की कार्ययोजना करीब सात माह पहले इंदौर विकास प्राधिकरण (आईडीए) द्वारा तैयार की गई थी, लेकिन इसके बावजूद अभी तक काम शुरू नहीं हो सका है।

लड़की को ताबीज पहनाकर साथ ले जाने की कोशिश, इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद यूपी से इंदौर आ गयालड़की को ताबीज पहनाकर साथ ले जाने की कोशिश, इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद यूपी से इंदौर आ गया

विधानसभा क्षेत्र इंदौर एक में पहली बार दो चौराहों बड़ा गणपति और मरीमाता चौराहा पर एक साथ फ्लाईओवर बनाने की योजना तैयार की गई थी। आईडीए ने सर्वे पूरा कर लिया गया था। दोनों चौराहों पर फ्लाईओवर के निर्माण की लागत 72 करोड़ के करीब आंकी गई थी।

इसमें मरीमाता चौराहे पर किला मैदान की तरफ से पोलोग्राउंड तक 592 मीटर लंबा फ्लाईओवर बनाया जाएगा। इसकी लागत 39.88 करोड़ के करीब तय की गई है। इसके नीचे पिलर नहीं आएगा।

मरीमाता फ्लाईओवर
592 मीटर लंबा फ्लाईओवर मरीमाता पर बनेगा।
किला मैदान की तरफ से पोलोग्राउंड तक बनेगा।
39.88 करोड़ रुपये तय की गई है इसकी लागत।
45 मीटर लंबे स्टील गर्डर से बने स्पान इसमें लगेंगे।

बड़ा गणपति फ्लाईओवर
543 मीटर लंबा फ्लाईओवर बड़ा गणपति पर बनेगा।
अंतिम चौराहे की तरफ से जिंसी की तरफ उतरेगा।
33.1 करोड़ रुपये अनुमानित लागत की गई है तय।

Show More

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button