Blog
पूर्व आईएएस अशोक अग्रवाल ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की, भाजपा नेता छगन मुंदड़ा ने दिलाई सदस्यता, किया स्वागत

बिगुल
रायपुर. पूर्व आईएएस अशोक अग्रवाल ने आज भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। वरिष्ठ भाजपा नेता छगन मुंदड़ा ने उन्हें सदस्यता दिलाई।
श्री मुंदड़ा ने बताया कि एकात्म मानव दर्शन’ एवं ‘अंत्योदय’ के प्रणेता, कुशल संगठनकर्ता और त्याग की प्रतिमूर्ति हम सबके प्रेरणास्रोत श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती है इसलिए पार्टी की ओर से सदस्यता का महाअभियान चलाया गया। वार्ड स्तर पर नेताओं कार्यकर्ताओं को 100 सदस्य बनाने की जिम्मेदारी दी गई थी।
श्री मुंदड़ा के मुताबिक कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मिलकर अभियान चलाया और लक्ष्य को पूरा किया। भाजपा की सदस्यता लेने वाले पूर्व आईएएस अशोक अग्रवाल राज्य सूचना आयुक्त रह चुके हैं। सदस्यता अभियान के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता और नेतागण मौजूद थे।



