गैंगरेप : तीन नाबालिग बहनों को पहले धोखे से शराब पिलाकर किया बेहोश, फिर दरिंदों ने किया दुष्कर्म, मदद के लिए आए दोस्त ने भी मिटाई हवस, चार आरोपी गिरफ्तार

बिगुल
पत्थलगांव. छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के पत्थलगांव की तीन नाबालिग बहनों से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दरिंदों ने तीनों किशोरियों को कोलड्रिंक के साथ शराब पिलाकर हवस का शिकार बना लिया।
आरोपियों ने घटना को सरगुजा जिले के मैनपाट में अंजाम दिया है। हैरानी की बात यह है कि किशोरियों ने जिस युवक को मदद को बुलाया था, उसने भी उनके साथ घिनौना काम किया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने दो नाबालिग सहित चार लोगों गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार पत्थलगांव क्षेत्र के रहने वाली तीनों किशोरियों में से एक की पहचान एक नाबालिग आरोपी से था। उसने तीनों को मैनपाट घुमाने का झांसा दिया। आरोपी ने अर्टिगा कार बुक की। लड़की, अपनी सगी बड़ी बहन और ममेरी बहन और नाबालिग लड़का पत्थलगांव पहुंचे। वहां चालक आरोपी सुनील अजगले और अभिषेक अजगले गाड़ी में पहुंचे और मैनपाट के लिए रवाना हुए।
इस दौरान आरोपियों ने किशोरियों को शराब मिली हुई कोलड्रिंक पीने के लिए दिए। किशोरियों के बेहोश होने के बाद तीन आरोपियों ने दुष्कर्म किया। इसके बाद बेहोशी की हालत में पत्थलगांव लाकर बस स्टैंड में छोड़कर भाग गए।
बेहोशी की हालत से उबरने के बाद किशोरियों ने अपने परिचित लड़के को मदद के लिए फोन किया। मदद करने आए लड़के ने तीन नाबालिग लड़कियों में से एक जिसे वो पहले से ही जानता था। अपने साथ ले गया और इस दौरान लड़के ने पत्थलगांव के एक लॉज में ले जाकर पीड़िता के साथ फिर से दुष्कर्म किया। काफी देर तक लड़की वापस नहीं लौटी तो बस स्टैंड में इंतजार कर रहीं बहनें परेशान होने लगी।
घर में फोन कर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिजनों ने पत्थलगांव आकर पुलिस की मदद से खोजबीन करते हुए एक लॉज के कमरे में लड़के और लड़की को संदिग्ध हालत में बरामद किया। फिलहाल पुलिस मामले की शिकायत पर दो नाबालिग सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपियों को भेजा गया जेल
पत्थलगांव एसडीओपी धूर्वेश कुमार जायसवाल ने बताया कि पकड़े गए इन दो बदमाशों मे अभिषेक और सुनिल कुमार सरगुजा जिले के रहने वाले हैं। दोनों व्यस्क आरोपियों को पत्थलगांव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं नाबालिग आरोपियों के साथ विधि सम्मत कार्रवाई की जा रही है।



