Blog

रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! होली पर दिल्ली और दुर्ग के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, जानिए टाइमिंग और रूट

बिगुल
छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है. जहां रेलवे ने होली त्योहार को लेकर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए ‘होली स्पेशल ट्रेनें’ चलाने का फैसला लिया है.

इसके तहत बिलासपुर-चर्लपल्ली-बिलासपुर और दुर्ग-निजामुद्दीन-दुर्ग के बीच विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाएगा. रेलवे बिलासपुर-चर्लपल्ली–बिलासपुर होली स्पेशल ट्रेन का एक-एक फेरा चलाएगा. यह स्पेशल ट्रेन बिलासपुर से 27 फरवरी और चर्लपल्ली से 28 फरवरी 2026 को चलेगी.

यहां देखें ट्रेन और टाइमिंग
गाड़ी संख्या 08263 बिलासपुर-चर्लपल्ली स्पेशल बिलासपुर से शाम 8:15 बजे रवाना होकर 8:53 बजे भाटापारा, 9:55 बजे रायपुर, 10:55 बजे दुर्ग, 11:21 बजे राजनांदगांव, 11:46 बजे डोंगरगढ़ और रात 9:18 बजे काजीपेट जंक्शन होते हुए रात 11:50 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी।
वहीं, गाड़ी संख्या 08264 चर्लपल्ली–बिलासपुर स्पेशल चर्लपल्ली से शाम 5 बजे रवाना होकर काजीपेट जंक्शन होते हुए अगले दिन सुबह 5:23 बजे डोंगरगढ़, 5:48 बजे राजनांदगांव, 6:50 बजे दुर्ग, 8 बजे रायपुर, 9 बजे भाटापारा और सुबह 10:30 बजे बिलासपुर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08751 दुर्ग से हजरत निजामुद्दीन के बीच 1 और 2 मार्च चलेगी. जो दुर्ग से सुबह 10:45 बजे चलकर अगले दिन सुबह 11:10 बजे दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी. वापसी में 08752 ट्रेन 2 और 3 मार्च को हजरत निजामुद्दीन से रवाना होगी. दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से दोपहर 12:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 18:20 बजे ये स्पेशल ट्रेन दुर्ग पहुंचेगी.
ये भी पढ़ें- CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में दिन में गर्मी, रात में बढ़ेगी ठंड, कई जगहों पर बारिश के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

इन स्टेशनों पर होगा स्टापेज
इस ट्रेन का ठहराव रायपुर जंक्शन, बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अनुपपुर जंक्शन, शहडोल, उमरिया, कटनी मुड़वारा, दमोह, सागर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी रेलवे स्टेशन, ग्वालियर, मथुरा जंक्शन सहित अन्य स्टेशन पर होगा. इससे मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर भारत के यात्रियों को लाभ होगा. ट्रेन में एसी, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के कोच उपलब्ध होंगे.

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button