Blog

नए साल पर स्वास्थ्य विभाग के बर्खास्त संविदा कर्मचारियों को तोहफा, सरकार ने कर दिया ये बड़ा ऐलान, जानकर हो जाएंगे खुश

बिगुल
​छत्तीसगढ़ में आंदोलन के दौरान बर्खास्त किए गए राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है। मिशन ने 25 बर्खास्त कर्मचारियों को पुनः सेवा में बहाल कर दिया है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार आंदोलन के समय जिन कर्मचारियों को सेवा से पृथक किया गया था, उनमें कर्मचारी संगठन के पदाधिकारी भी शामिल थे।

बता दें कि कुछ महीने पहले छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर थे। समझाइश के बाद भी नहीं मानने पर सरकार ने कई कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया था। सरकार ने अब 25 ऐसे कर्मचारियों को वापस नौकरी में बहाल करने का फैसला लिया है, जो बर्खास्त किए गए थे। एनएचएम द्वारा स्पष्ट किया गया है कि संबंधित 25 संविदा कर्मचारियों की जिला स्तर पर सेवा बहाली की जाएगी और उनकी कार्य पर उपस्थिति स्वीकार की जाएगी। इसके लिए सभी संबंधित जिलों के कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी और जिला स्वास्थ्य समितियों को आवश्यक निर्देश भेज दिए गए हैं।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button