टैक्स न भरने वाले हो जाएं सावधान, नगर निगम ऐसे वसूलेगा कर, इतने लाख प्रॉपर्टी होल्डर पर होगी कार्रवाई

बिगुल
रायपुर नगर निगम क्षेत्र में ऐसे करीब एक लाख मकान हैं, जिनसे पिछले एक दशक से संपत्ति कर नहीं वसूला गया है। इस वजह से निगम को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। अब नगर निगम ने इन मामलों में सख्ती दिखाने की तैयारी कर ली है। निगम आयुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आगामी तीन महीनों में विशेष अभियान चलाकर बकाया टैक्स वसूल किया जाए।
प्लॉट या मकान मालिकों ली जाएगी ये जानकारी
इस अभियान के तहत वार्डवार सूची बनाकर प्लॉट या मकान मालिकों से संपर्क किया जाएगा और उनका टैक्स जमा कराया जाएगा। टैक्स वसूली के दौरान यह भी जांच की जाएगी कि संपत्ति का उपयोग किस प्रयोजन के लिए हो रहा है—रिहायशी, व्यवसायिक या अन्य—ताकि उसी अनुसार टैक्स तय किया जा सके।
निगम की खास मुमिम
बैठक में आयुक्त ने राजस्व जोन के निरीक्षकों और सहायक निरीक्षकों को जिम्मेदारियां सौंपीं। इस अभियान को सफल बनाने के लिए निगम एक विशेष मुहिम शुरू करेगा। चूंकि नगर निगम की कुल आय का लगभग 70% हिस्सा संपत्ति कर से आता है, ऐसे में टैक्स न मिलने की स्थिति में आर्थिक संकट और बढ़ सकता है।



