Blog

रायपुर में गुंडा-बदमाशों पर शिकंजा: चाकू लेकर लोगों को डराने वाला युवक और अवैध शराब बेचने वाला आरोपी गिरफ्तार

बिगुल
रायपुर ग्रामीण क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। इस अभियान के तहत रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कुल 12 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देश पर की गई। अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा और उप पुलिस अधीक्षक माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आशीष यादव के नेतृत्व में टीम ने क्षेत्र में सक्रिय गुंडा-बदमाशों और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की।

अभियान के तहत क्षेत्र में शांति भंग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इनमें योगेश जोशी, धनेश्वर निषाद, शत्रुघ्न धृतलहरे, रवि यादव, सुरेश धीवर, रोशन धीवर, झुमुक वर्मा, लक्ष्मी नारायण वर्मा, वेद प्रकाश धीवर और बेसन मानिकपुरी शामिल हैं।

पुलिस ने छतौना के सतनामी पारा में चाकू लेकर लोगों को डराने वाले आरोपी लोकेश बंजारे (19 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसी अभियान के दौरान छतौना चौक के पास पुलिस ने आरोपी मदन लाल बांधे (56 वर्ष) को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 30 पौवा देशी शराब बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button