Blog

माना चौथी बटालियन के जवान ने की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बिगुल
राजधानी रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन परिसर से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद सुरक्षा विभाग में शोक और हलचल का माहौल है।

राजधानी रायपुर के माना स्थित चौथी बटालियन परिसर से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पदस्थ एक जवान ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद सुरक्षा विभाग में शोक और हलचल का माहौल है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी और माना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे परिसर को घेराबंदी कर जांच शुरू की गई।

मृतक की पहचान एन.आर. अर्जुन इक्का के रूप में हुई है, जो मूलतः जशपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। वे चौथी बटालियन में तैनात थे और नियमित ड्यूटी पर कार्यरत थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना बैरक परिसर के भीतर हुई, हालांकि आधिकारिक तौर पर परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जवान के सहकर्मियों और अधिकारियों से पूछताछ की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वजह स्पष्ट हो सके। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर जांच कर रही है।

सुरक्षा विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। घटना के बाद बटालियन परिसर में शोक का माहौल है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button