Blog

कोंडागांव पहुंचे जस्टिस सचिन सिंह राजपूत: नवीन न्यायालय भवन विवाद पर जताई चिंता, पदाधिकारियों के सी चर्चा

बिगुल
बिलासपुर हाईकोर्ट के जस्टिस सचिन सिंह राजपूत शुक्रवार को न्यायालय निरीक्षण के लिए कोंडागांव पहुंचे। जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा के दौरान उन्होंने कोंडागांव कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए जा रहे नवीन न्यायालय भवन के विवादित मामले पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। स्कूल ग्राउंड को बचाने की मांग को लेकर लगातार छात्रों के द्वारा हो रहे प्रदर्शनों को जस्टिस राजपूत ने संज्ञान में लिया और इस पर जिला अधिवक्ता संघ से विस्तृत जानकारी मांगी।

इसके बाद, बार एसोसिएशन के आग्रह पर वे मंडी प्रांगण पहुंचे और वहां स्थित खाली सरकारी भूमि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के उपरांत उन्होंने स्पष्ट कहा कि कलेक्ट्रेट परिसर में न्यायालय भवन के लिए आवंटित भूमि 5 एकड़ से भी कम है, जहां भविष्य में न्यायालय से संबंधित सभी सुविधाओं—जैसे पार्किंग, रिकॉर्ड रूम, विधिक सेवा केंद्र, बार रूम, प्रतीक्षा कक्ष एवं अन्य न्यायिक व्यवस्थाओं का सुचारू रूप से निर्माण संभव नहीं है। ऐसे में यह स्थल न्यायालय भवन के लिए उपयुक्त नहीं माना जा सकता.

जस्टिस राजपूत ने निरीक्षण के बाद प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश किरण चतुर्वेदी को निर्देशित किया कि मंडी प्रांगण के पीछे स्थित खाली सरकारी भूमि को नवीन न्यायालय भवन के लिए आवंटित कराने की प्रक्रिया शीघ्र प्रारंभ की जाए।

जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दीपक ठाकुर ने बताया कि पीएम श्री महात्मा गांधी वार्ड स्कूल के प्रांगण में प्रस्तावित न्यायालय भवन सर्व-सुविधायुक्त परिसर बनाने के लिए पर्याप्त नहीं था। बच्चों के हित, स्थानीय जनभावनाओं और भविष्य की न्यायिक सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट जस्टिस ने मंडी प्रांगण की भूमि को अधिक उपयुक्त माना है। अधिवक्ता संघ ने इसे एक स्वागत योग्य निर्णय बताते हुए कहा कि इससे न केवल स्कूल के बच्चों का मैदान सुरक्षित रहेगा बल्कि कोंडागांव को एक सुव्यवस्थित एवं पूर्ण सुविधाओं वाला न्यायालय परिसर भी मिलेगा।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button