विधानसभा में जोरदार हंगामा, नारेबाजी करते हुए आसंदी पास पहुंचा विपक्ष, कांग्रेस MLA सस्पेंड हुए

बिगुल
छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र का तीसरा दिन की शुरूआत विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह के आसदीं पर बैठने के साथ शुरू हुई. आज सदन BJP विधायक सुशांत शुक्ला ने सदन में APL कार्ड के BPL कार्ड में बदलने का मुद्दा उठाया. इसके साथ ही प्रदेश में सड़कों की बदहाली को लेकर सवाल पूछे गए.
विपक्ष ने विधानसभा में जमकर हंगामा किया. विपक्ष के विधायक नारेबाजी के करते हुए गर्भगृह में घुस गए. इसके बाद वे सस्पेंड हो गए. इसके अलावा विपक्ष ने खनन और हसदेव अरण्य इलाके में खनन के मामले में स्थगन प्रस्ताव लाया.
विपक्ष ने सदन में हसदेव जंगल कटाई के मामले में स्थगन प्रस्ताव लाया. नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि – हमने जो प्रस्ताव पारित किया था, उसे कूड़े में डाल दिया गया. हसदेव, तमनार, बस्तर में पेड़ों की कटाई की जा रही है. पुलिस बल लगाकर छावनी बनाकर कटाई की जा रही है. उमेश पटेल ने कहा- पेसा कानून की अनदेखी कर कटाई हो रही. फर्जी तरीके से जनसुनवाई कर दी गई.
जल जीवन मिशन के मुद्दे पर मंत्री अरुण साव घिरते नजर आए. जहां धरमलाल कौशिक ने भुगतान में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया. उन्होंने बिना काम पूरा हुए भुगतान किए जाने का आरोप लगाया. मंत्री ने कहा कि कहीं भी पूर्ण भुगतान नहीं हुआ. योजना में 70 प्रतिशत तक ही भुगतान की बात कही.
विधायक धरम लाल कौशिक ने जल जीवन मिशन को लेकर सवाल पूछा. उन्होंने कहा कि – कार्य पूरा नहीं हुआ है तो भुगतान कैसे हुआ. इस पर मंत्री अरुण साव ने जवाब देते हुए कहा – 92 कार्य पूर्ण 119 अपूर्ण कार्य है. भुगतान पूर्ण काम का हुआ है. 70 फ़ीसदी काम नहीं होगा तब तक पूरा भुगतान नहीं होगा. विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा – कार्य पूर्ण नहीं हुए पैसा दे दिया जा रहा है. अब ठेकेदारों के पीछे घूमना पड़ रहा है. दो साल निकल गया कार्य पूरा नहीं हो पा रहा है. 111 अपूर्ण है कब तक पूरा होगा.
मंत्री साव ने कहा – बिना काम के भुगतान नहीं होगा.
विधायक धर्मजीत सिंह ने गंभीर विषय बताया. उन्होंने विधायकों की समिति से मामले की जांच कराए जाने की बात कही. इस पर सुशांत शुक्ला ने कहा कि विधानसभा की हाई पॉवर कमेटी गठित हो. वहीं विधायक धरमलाल कौशिक ने कहा- मंत्री ठीक हैं, अफसर गलत जवाब दिलवा रहे हैं.
द्दा
BJP विधायक सुशांत शुक्ला ने सदन में APL कार्ड के BPL कार्ड में बदलने का मुद्दा उठाया. उन्होंने पूछा कि – कितने APL राशनकार्ड BPL में परिवर्तित किए गए हैं. इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 राशनकार्ड के परिवर्तन के संबंध में जांच की गई है. 15 राशनकार्ड में हितग्राहियों से सहमति ली गई है. 4 कार्ड जोन कमिश्नर की अनुशंसा के द्वारा बनाई गई. सुशांत शुक्ला ने भ्रष्टाचार को संरक्षण देने के आरोप लगाए. अजय चंद्राकर ने कहा – प्रदेश के राशनकार्ड में SIR की जरूरत है. मंत्री दयालदास बघेल ने कहा जांच के उपरांत जानकारी आई है



