Blog

अवैध शराब तस्करी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, छह आरोपी गिरफ्तार

बिगुल
राजनांदगांव पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ लगातार कार्रवाई करते हुए शराब की अवैध तस्करी में संलिप्त छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 29 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ-साथ अवैध शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही दो कारें भी जब्त की हैं। जब्त की गई शराब की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। जब्त की गई शराब मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र निर्मित है।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, राजनांदगांव जिले के बागनदी थाना अंतर्गत बागनदी चौक पर एक हुंडई कार को नाकेबंदी कर रोका गया। कार की तलाशी लेने पर उसमें मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब पाई गई। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद, देवकट्टा-खैरागढ़ मार्ग पर घेराबंदी कर एक स्कॉर्पियो को पकड़ा गया। स्कॉर्पियो की जांच करने पर उसमें भी अवैध शराब बरामद हुई और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। बागनदी और डोंगरगढ़ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में कुल 29 पेटी अंग्रेजी अवैध शराब और दो कारों को जब्त किया गया है।

पुलिस ने जब्त की गई शराब और वाहनों के संबंध में आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई पुलिस द्वारा अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के प्रयासों का हिस्सा है।

एडिशनल एसपी कीर्तन राठौर ने बताया कि अवैध शराब की तस्करी को रोकने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने नागरिकों से भी इस संबंध में जानकारी साझा करने की अपील की है।

The Bigul

हमारा आग्रह : एक निष्पक्ष, स्वतंत्र, साहसी और सवाल पूछती पत्रकारिता के लिए हम आपके सहयोग के हकदार हैं. कृपया हमारी आर्थिक मदद करें. आपका सहयोग 'द बिगुल' के लिए संजीवनी साबित होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button