नक्सली संगठनों को बड़ा झटका, दो माओवादियों ने किया सरेंडर, 8-8 लाख रुपये का था इनाम

बिगुल
माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षाबल के जवान लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। कोंडागांव जिले में दो इनामी नक्सलियों के सामने सरेंडर कर दिया है। सरेंडर करने वाले नक्सलियों ने कहा कि वह माओवादी विचारधारा से परेशान थे।
छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सुरक्षाबल के जवानों को बड़ी सफलता मिली है। कोंडागांव जिले में दो इनामी नक्सलियों ने सेना के जवानों के सामने सरेंडर कर दिया है। माओवादी विचारधारा से परेशान होकर रैसिंग कुमेटी और उसकी पत्नी पुनाय आचला ने सुरक्षा बलों के सामने हथियार डाल दिए। दोनों के सिर पर 8-8 लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। रैसिंग कुमेटी कांकेर जिले का रहने वाला है।
सरेंडर करने वाले नक्सलियों के सिर पर इनाम घोषित था। अधिकारियों ने कहा कि इनके खिलाफ अलग-अलग थानों में शिकायत दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सरेंडर करने वाले नक्सलियों को छत्तीसगढ़ की नई सरेंडर पॉलिसी का लाभ मिलेगा।