मेडिकल चमत्कार! महिला के पेट से निकाला 10.660 किलो का ट्यूमर, जटिल सर्जरी रही सफल

बिगुल
बिलासपुर में जटिल सर्जरी कर एक महिला के पेट से 10.660 किलोग्राम वजनी ट्यूमर निकाला गया है। पेट में सूजन और लगातार उल्टियों की शिकायत के बाद महिला को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
जांच रिपोर्ट में ट्यूमर की पुष्टि के बाद इसका सफल ऑपरेशन किया गया। दरअसल, कबीरधाम निवासी 65 वर्षीय लक्ष्मी चौहान बीते दो वर्षों से पेट में सूजन और शारीरिक परेशानियों से जूझ रही थी। कुछ दिन से लक्ष्मी की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। उसे लगातार उल्टियों के साथ खाना खाने और मोशन में समस्या आ रही थी। गंभीर स्थिति के बाद परिजनों ने उसे सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां प्रसूति और स्त्री रोग विभाग में भर्ती कर उसका परीक्षण किया गया। जिसमें सोनोग्राफी जांच में लक्ष्मी के पेट में एक बड़ा ट्यूमर होने की पुष्टि हुई।
परिजनों को जानकारी देकर सर्जरी के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम गठित की गई। डॉक्टरों की टीम ने लंबी और जटिल सर्जरी के बाद महिला के पेट से 10.660 किलोग्राम वजनी ट्यूमर निकाला। फिलहाल सफल ऑपरेशन के बाद महिला पहले से बेहतर है। पहली बार है जब सिम्स में जटिल सर्जरी कर करीब 11 किलो वजनी ट्यूमर निकाला गया है।
“बिलासपुर सिम्स अस्पताल ट्यूमर ऑपरेशन” कब और किस मरीज पर किया गया?
यह ऑपरेशन 65 वर्षीय लक्ष्मी चौहान पर किया गया, जो कबीरधाम जिले की रहने वाली हैं। उन्हें पिछले दो वर्षों से पेट में सूजन की समस्या थी।
“बिलासपुर सर्जरी में निकाले गए ट्यूमर” का वजन कितना था?
सर्जरी में महिला के पेट से 10.660 किलोग्राम वजनी ट्यूमर निकाला गया है।
क्या “सिम्स अस्पताल में यह पहली बार” इतनी बड़ी सर्जरी की गई है?
हाँ, सिम्स में यह पहली बार है जब इतने भारी और जटिल ट्यूमर को सफलतापूर्वक निकाला गया।
“ट्यूमर के लक्षण और जांच” कैसे हुई?
महिला को उल्टी, भूख न लगना और पेट में सूजन की शिकायत थी। सोनोग्राफी के जरिए ट्यूमर का पता चला।
क्या “बिलासपुर सिम्स ट्यूमर सर्जरी” के बाद मरीज स्वस्थ है?
जी हाँ, ऑपरेशन सफल रहा और महिला की हालत अब पहले से बेहतर है। डॉक्टरों की निगरानी में वह धीरे-धीरे स्वस्थ हो रही हैं।



