विधायक बैठीं धरने पर, कॉम्प्लेक्स आवंटन को निरस्त करने की मांग के साथ, 10 सूत्रीय मांगे पूरी नहीं होने पर किया चक्का जाम

बिगुल
बिलाईगढ़. कांग्रेस विधायक ने कविता प्राण लहरे धरना देते हुए 10 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है.
बिलाईगढ़ विकासखंड के नगर पंचायत भटगांव में विधायक के साथ अन्य लोगों ने धरना देकर चक्का जाम कर दिया है। इससे आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। 10 सूत्रीय मांगों को लेकर धरने पर बैठी कांग्रेस विधायक ने नगर पंचायत भटगांव में धरना देकर चक्का जाम कर दिया है। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया है। विधायक कविता प्राण लहरे ने नगर बंद का भी आह्वान किया है।
सूचना के बाद धरना स्थल पर प्रशासन और पुलिस पहुंच गई है। प्रशासन के द्वारा विधायक को समझाइश दी जा रही है। रोड पर चक्का जाम कर धरने पर बैठने से मार्ग अवरुद्ध हो रहा है प्रशासन के द्वारा समझाइश दी जा रही है। इस पर विधायक का कहना है कि जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाती व धरना और विरोध करती रहेंगी।
विधायक और स्थानीय लोगों की मांग है कि भटगांव में कॉम्प्लेक्स आवंटन को निरस्त किया जाए। इसके साथ ही अन्य मांगे हैं। नगर पंचायत भटगांव में व्यावसायिक परिसर के निलामी में राजस्व की हानी हुई है, इसकी जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही हो।
गौरव पथ के पास व्यवासायिक परिसर निर्माण, बिना भूमि आवंटन कर कर दिया। रोक लगाई जाने के बाद भी निर्माण कार्य पीडब्न्ल्यूडी की जमीन में किया गया। यह पूरी तरह से अवैध है। इससे आने-जाने में परेशानी हो रही है, दुर्घटना भी होती है। शासन के आदेश के बिना और बिना इस्तीहार दिए युकिग कार्यलाय को बेच दिया गया है, यह व्यक्ति विशेष को लाभ पहुंचाने के लिए किया है। इसको निरस्त कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए।
पूराने नगर पंचायत कार्यलय के अस्तित्व को खत्म करने ऑफिस के सामने व्यावसायिक दुकान बनाई जाना, इससे पौनी पसारी जाने के रास्ते में रुकावट हो रही है। इसकी जांच कर निरस्त किया जाए। पुराने नगर पंचायत ऑफिस में पोस्ट ऑफिस होने और रास्ता नहीं होने से परेशानी हो रही है। उचित कार्रवाई की जाए।



